Home > मुख्य समाचार > टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का सड़क हादसे में निधन

टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का सड़क हादसे में निधन

टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का सड़क हादसे में निधन

मुम्बई. टाटा ग्रुप के पूर्व...Anonymous

मुम्बई. टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का सड़क हादसे में निधन हो गया है। मुंबई से सटे उपनगरीय इलाके पालघर में हुए एक सड़क हादसे में सायरस मिस्त्री की मौत हो गई। उनकी कार एक डिवाइडर से टकरा गई थी। दुर्घटना के बाद मिस्त्री को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।


मीडिया की लाइमलाइट से दूर रहने वाले साइरस मिस्त्री कोई साधारण नाम नहीं थे। वह भारतीय मूल के नामी खरबपति पलोनजी शापूरजी मिस्‍त्री के सबसे छोटे बेटे थे।

टाटा संस के बोर्ड में साइरस मिस्‍त्री ने 2006 में एंट्री की थी. वर्ष 2012 के दिसंबर महीने में उन्‍होंने बतौर चेयरमैन टाटा संस की संभाली थी। टाटा ग्रुप ने 18 महीने की कड़ी मशक्कत के बाद इस पद के लिए साइरस मिस्‍त्री का चयन किया था।

Share it
Top