Home > मुख्य समाचार > गोवा में छुट्टियां मना रहीं सोनिया गांधी, मसाला डोसा के लिए करती दिखीं इंतजार

गोवा में छुट्टियां मना रहीं सोनिया गांधी, मसाला डोसा के लिए करती दिखीं इंतजार

गोवा में छुट्टियां मना रहीं सोनिया गांधी, मसाला डोसा के लिए करती दिखीं इंतजार

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी...Editor

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जब भी छुट्टी मनाने विदेश जाते हैं तो खूब हल्ला होता है लेकिन इस बार उनकी मां और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की छुट्टियां चर्चा का विषय बनी हुई हैं। सोनिया गांधी छुट्टियां मनाने के लिए 26 दिसंबर से गोवा में हैं।


वह गोवा के मशहूर लीला होटल में रुकी हैं। उनके जनवरी के पहले सप्ताह में वापस लौटने की संभावना है। कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर रहने के दौरान सोनिया अपनी छुट्टियां लगातार आगे बढ़ा रही थीं। जैसे ही उन्होंने अपना पद राहुल गांधी को सौंपा, वैसे ही वो अपने साथ समय बिताने के लिए गोवा चली गईं।

सोनिया ने लीला होटल को चुना क्योंकि यह होटल अपनी प्राइवेसी पॉलिसी के लिए जाना जाता है। वह कुछ समय पहले भी इस होटल में आई थीं जब दिल्ली में प्रदूषण की वजह से लोगों को सांस लेने में भी समस्या हो रही थी।

गोवा में सोनिया बहुत ही शांत अवस्था में दिखाई दीं थीं और पर्यटकों के साथ खुलकर बात कर रही थीं। उन्हें अपनी टेबल पर मसाला डोसा के लिए इंतजार करते हुए भी देखा गया था । छुट्टियों के दौरान वह योगा कर रही हैं और किताबें पढ़ रही हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष पद छोड़ने के बाद सोनिया को अपनी बेटी प्रियंका वाड्रा के साथ दिल्ली के खान मार्केट में देखा गया था। उन्होंने कुछ कार्ड और स्टेशनरी का सामान खरीदा था। आपको बता दें कि सोनिया गोवा में भले ही छुट्टियां मना रही हों लेकिन कांग्रेस ने साफ कर दिया कि सोनिया अध्यक्ष पद से रिटायर हुई हैं, राजनीति से नहीं।

Tags:    
Share it
Top