Home > मुख्य समाचार > कासगंज हिंसा के पीछे साजिश की आशंका, खुराफातियों ने कई दिन पहले जमा कर लिए थे हथियार

कासगंज हिंसा के पीछे साजिश की आशंका, खुराफातियों ने कई दिन पहले जमा कर लिए थे हथियार

कासगंज हिंसा के पीछे साजिश की आशंका, खुराफातियों ने कई दिन पहले जमा कर लिए थे हथियार

कासगंज सांप्रदायिक हिंसा के...Editor

कासगंज सांप्रदायिक हिंसा के पीछे साजिश की भी आशंका जताई जा रही है। दरअसल पुलिस को खुराफातियों के घर से पिस्तौल, बम और बंदूक मिले हैं। वहीं जिस तेजी के साथ यह आग फैली, वह साजिश की ओर इशारा कर रही है। पुलिस का जोर अब चंदन की हत्या के मुख्य आरोपी वसीम की गिरफ्तारी पर है। उसे ही हिंसा का मास्टरमाइंड माना जा रहा है। उसके घर से पिस्तौल और बम भी पुलिस को मिला है। उसके घर से थोड़ी दूरी पर ही एक बंदूक भी पड़ी मिली है। सर्च ऑपरेशन अभी बहुत सीमित रखा गया है। दायरा बढ़ने पर और हथियार भी मिल सकते हैं। कमिश्नर सुभाष चंद शर्मा का कहना है कि हर एंगल पर जांच कराई जा रही है। मजिस्ट्रेटी जांच के भी आदेश दिए जा चुके हैं। बता दें कि योगी सरकार की तरफ से मृतक चंदन गुप्ता के परिजनों को 20 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया गया है।

नारेबाजी बनी झगड़े का कारण, सीसीटीवी फुटेज मिले
गणतंत्र दिवस पर तिरंगा यात्रा के दौरान हुए टकराव के सीसीटीवी फुटेज पुलिस को मिल गए हैं। इन्हें देखने से लग रहा है कि झगड़ा नारेबाजी से हुआ था। ऐसा नहीं लग रहा है कि तिरंगा यात्रा को रोका गया था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कुछ युवा हाथों में तिरंगे झंडे लेकर चल रहे थे। वे नारे लगा रहे थे। बड्डू नगर में उन्होंने नारे लगाए। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि एक नारा यह भी लगा था कि हिन्दुस्तान में रहना होगा, तो वंदे मातरम कहना होगा। इस पर कुछ लोगों ने आपत्ति की। उन लोगों ने भी नारे लगाए। इसी पर टकराव हुआ।
पुलिस के सर्च ऑपरेशन से मची खलबली
चंदन गुप्ता की हत्या और आगजनी के आरोपी पुलिस ने चिन्हित कर लिए। इनके घर सर्च आपरेशन चलाया गया तो खलबली मच गई। आस पास के लोग घरों पर ताले लगाकर चले गए। पुलिस ने गंदा नाला, तहसील रोड, आरडी रेस्तरां बड्डू नगर में सर्च आपरेशन चलाया। वसीम ने घर के अंदर ही देसी बम रखा था। यहां देसी पिस्टल भी मिली।
अलीगढ़ के आईजी रेंज, संजीव गुप्ता ने मौके के सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद यह बात कही कि यह बात साफ हो गई है कि झगड़े की शुरुआत दो पक्षों के बीच नारेबाजी से हुई थी। हर बिन्दू पर जांच की जा रही है। जिन लोगों ने फायरिंग की, वे चिन्हित कर लिए गए हैं, उनके घर ही सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

Tags:    
Share it
Top