Home > मुख्य समाचार > सामने आई श्रीदेवी की पहली तस्वीर, बेटी खुशी और जाह्नवी के साथ शुरू हुई अंतिम यात्रा

सामने आई श्रीदेवी की पहली तस्वीर, बेटी खुशी और जाह्नवी के साथ शुरू हुई अंतिम यात्रा

सामने आई श्रीदेवी की पहली तस्वीर, बेटी खुशी और जाह्नवी के साथ शुरू हुई अंतिम यात्रा

बॉलीवुड की लीजेंड एक्ट्रेस...Editor

बॉलीवुड की लीजेंड एक्ट्रेस श्रीदेवी अचानक ही इस दुनिया को अलविदा कह गईं। मंगलवार शाम 10 बजे श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को दुबई से मुंबई लाया गया था। फ्यूनरल के बाद श्रीदेवी की अंतिम यात्रा शुरू हो गई है।


ट्रक से श्रीदेवी के शव को विले पार्ले श्मशान तक ले जाया जा रहा है। श्रीदेवी का शव तिरंगे में लिपटा है। उन्हें राजकीय सम्मान दिया गया है। उनके साथ दोनों बेटियां जाह्नवी के अलावा पिता बोनी कपूर भी हैं।

साथ ही अर्जुन कपूर ने दोनों बहनों को संभाला हुआ है। तस्वीरों में देख सकते हैं कि जाह्नवी और खुशी की आंखों में आंसू हैं। अंतिम यात्रा में हजारों फैंस शामिल हुए हैं।

साढ़े पांच घंटे की अंतिम यात्रा के बाद पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी जाएगी। यह यात्रा एक घंटे तक चलेगी। आस-पास इतनी ज्यादा भीड़ है कि ट्रक आगे नहीं बढ़ पा रहा है।

खबर है कि चेन्नई और हैदराबाद से करीब 40 बसों में श्रीदेवी के फैंस मुंबई के लिए सुबह ही निकल चुके थे। ट्रक में श्रीदेवी की बड़ी सी तस्वीर भी लगाई गई है।

Tags:    
Share it
Top