Home > मुख्य समाचार > मशहूर अभिनेत्री मर्लिन मुनरो के दीवाने हॉकिंग के लिए महिलाएं पहेली रहीं

मशहूर अभिनेत्री मर्लिन मुनरो के दीवाने हॉकिंग के लिए महिलाएं पहेली रहीं

मशहूर अभिनेत्री मर्लिन मुनरो के दीवाने हॉकिंग के लिए महिलाएं पहेली रहीं

नोबल प्राइज विनर स्टीफन हॉकिंग...Editor

नोबल प्राइज विनर स्टीफन हॉकिंग ने न केवल ब्रह्मांड की खोज की बल्कि वह एक बेहतरीन लेखक भी रहे। हॉकिंग को 1962 में मांसपेशियों से जुड़ी बीमारी हुई और यह बताया गया कि उनकी उम्र महज पांच साल है। बीमारी डायगनोस होने के बाद वह न केवल उन्होंने बार बार मौत को मात दी बल्कि दुनिया के सामने विज्ञान से जुड़े कई खुलासे भी किए। वह हॉकिंग ही थे जिन्होंने यह कहकर भी सनसनी फैला दी थी कि 200 साल के भीतर धरती का विनाश हो जाएगा।

2010 में दिए अपने इस बयान में हॉकिंग ने कहा था कि बढ़ती आबादी, घटते संसाधन और परमाणु हथियारों के इस्तेमाल का खतरा लगातार धरती पर मंडरा रहा है। अगर इंसान को इससे बचना है तो अंतरिक्ष में आशियाना बनाना पड़ेगा। विपरीत परिस्थितियों में जिंदा रहने के सिद्धांत का हवाला देते हुए हॉकिंग ने कहा की पहले इंसान के अनुवांशिक कोड में लड़ने-जूझने की जबरदस्त शक्ति थी। 100 साल बाद यदि इंसान को अपना अस्तित्व बचाना है तो धरती को छोड़कर कोई दूसरा ठिकाना खोजना होगा।

हॉकिंग अतीत में जाने का रास्ता और भविष्य में जाने का शॉर्टकट खोजना चाहते थे। उन्होंने कहा था एक जमाने में बीते कल की यात्रा किए जाने की बात को वैज्ञानिकों की सनक मान जाता था। मुझे खुद भी इस बारे में बात करने से डर लगता था। लेकिन फिर उन्होंने इस बात की परवाह करनी छोड़ दी। वह खूबसूरत हीरोइन हॉकिंग मार्लिन मुनरो के दिवाने थे।

वह कहते थे कि अगर उनके पास टाइम मशीन होती तो वह हॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अदाकारा मानी जाने वाली मार्लिन मुनरो से मिलने जाते। वह कहते थे कि इस दुनिया में कोई भी चीज असम्भव नहीं है। इसके पीछे उनका तर्क होता था कि हर भौतिक वस्तु के कई आयाम होते हैं। बीते कल की यात्रा का मतलब ही है उन आयामों के पार जाना।

1974 में हॉकिंग ने भाषा की छात्रा जेन विल्डे से शादी की और दोनों के तीन बच्चे हुए। ये शादी ज्यादा नहीं चल सकी और उनका1999 में तलाक हो गया। इसके बाद हॉकिंग ने दूसरी शादी की और जब उनसे पूर्ण रहस्य के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उनके लिए महिलाएं पूर्ण रहस्य बनी हुई हैं।

उन्होंने कहा था कि हम सभी यह जानते है कि हम कहां से आए हैं। उन्होंने प्रसिद्ध पुस्तक ए ब्रीफ हिस्ट्री ऑफ टाइम ने बिग बैंग सिद्धांत, ब्लैक होल, प्रकाश शंकु और ब्रह्मांड के विकास के बारे में नई खोजों का दावा कर दुनिया भर में तहलका मचाया था। 10 लाख से अधिक प्रतियां बिक चुकी है। इस पुस्तक के प्रकाशित होने के बाद हॉकिंग न सिर्फ आम जनता में लोकप्रिय हो गए थे।

Tags:    
Share it
Top