Home > मुख्य समाचार > सुषमा ने फिर दिखाई दरियादिली, केन्या से 10 लड़कियों को सुरक्षित बाहर निकाला

सुषमा ने फिर दिखाई दरियादिली, केन्या से 10 लड़कियों को सुरक्षित बाहर निकाला

सुषमा ने फिर दिखाई दरियादिली, केन्या से 10 लड़कियों को सुरक्षित बाहर निकाला

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को...Editor

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को अपनी दरियादिली के लिए जाना जाता है। विदेश में फंसे भारतीयों के लिए किये गए उनके प्रयासों को बहुत सराहना भी मिलती है। हालही में उन्होंने केन्या में फंसी 10 भारतीय लड़कियों को सुरक्षित निकाल लिया। ये लड़किया तस्करी के लिए वहां ले जायी गई थीं।


सुषमा स्वराज ने गुरुवार को बताया कि उन्होंने तीन भारतीय लड़कियों समेत 10 लोगों को केन्या से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इन लड़कियों को संगठित अपराध के तहत मोंबासा में कैद किया गया था।
इस मामले में सात नेपाली लड़कियों को भी बचाया गया। सुषमा ने ट्वीट कर बताया कि हमने तीन भारतीय लड़कियों को केन्या से सुरक्षित बाहर निकाला। इन लड़कियों को तस्करी करने के लिए कैद किया गया था। सात नेपाली लड़कियों को भी रेस्क्यू किया गया। उनके पासपोर्ट और फोन ले लिये गए थे और उन्हें मोंबासा में कैद करके रखा गया था।
स्वराज ने कहा कि विदेश मंत्रालय ने ट्रैफिकिंग रैकेट से जुड़ी जानकारी को पंजाब सरकार के साथ साझा किया है इसलिए इस मामले में जुड़े लोगों और एजेंट के खिलाफ केस रजिस्टर किया गया है। स्वराज ने केन्या में भारतीय हाई कमिश्नर सुचित्रा दुरई के द्वारा किये गए प्रयासों की सराहना की और केन्या की लोकल पुलिस को धन्यवाद दिया।
पढ़ें: राज्यसभा में गूंजा भीमा-कोरेगांव मुद्दा, शरद बोले- हिंसा के पीछे सांप्रदायिक ताकतें जिम्मेदार
उन्होंने कहा कि मैं केन्या में भारतीय हाई कमिश्नर सुचित्रा दुरई के प्रयासों की सराहना करती हूं और इस मामले में हमारे प्रथम सचिव करन यादव को खास धन्यवाद देती हूं। उन्होंने कहा कि वह केन्या पुलिस के सहयोग के लिए उन्हें धन्यवाद देती हैं।

Tags:    
Share it
Top