Home > मुख्य समाचार > अयोध्या से देश के सभी बड़े महानगरों के लिए 6 जनवरी से उड़ान शुरू

अयोध्या से देश के सभी बड़े महानगरों के लिए 6 जनवरी से उड़ान शुरू

अयोध्या से देश के सभी बड़े महानगरों के लिए 6 जनवरी से उड़ान शुरू

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में...Anurag Tiwari

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम एयरपोर्ट से देश के सभी बड़े महानगरों के लिए 6 जनवरी से उड़ान शुरू होगी। इंडिगो एयरलाइंस अयोध्या से दिल्ली, अहमदाबाद, मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई और गोवा के लिए उड़ानें संचालित करेगी।

शुक्रवार 22 दिसंबर को, भारतीय वायु सेना के एअरबस ए 320 ने अयोध्या एयरपोर्ट पर सफल लैंडिंग की। शुरूआत में, इंडिगो ग्राहकों को अयोध्या से देश के सभी बड़े शहरों के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट की सुविधा उपलब्ध कराएगा। 6 जनवरी से, अयोध्या से दिल्ली और अयोध्या से अहमदाबाद के लिए सीधी उड़ानें शुरू होंगी।

अयोध्या से देश के बड़े महानगरों के लिए हवाई यात्रा का सपना 6 जनवरी को साकार होगा, जब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या के मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम एयरपोर्ट को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम एयरपोर्ट का निर्माण भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) द्वारा किया गया है।

अयोध्या उत्तर प्रदेश के सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों में से एक है। यह भगवान राम की जन्मस्थली है। इस शहर को राम मंदिर के निर्माण के बाद पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए एक प्रमुख गंतव्य बनने की उम्मीद है।

Share it
Top