Home > फोटो गैलरी > एलियन समझ पकड़ लिया ऐसा जीव, जब पता चला सच तो पैरों तलें निकली जमीन

एलियन समझ पकड़ लिया ऐसा जीव, जब पता चला सच तो पैरों तलें निकली जमीन

एलियन के बारे में आपने अब तक...Editor

एलियन के बारे में आपने अब तक या तो किताबों में पढ़ा होगा या फिर फिल्मों में ही देखा होगा। इसके होने के बार-बार दावे किए जाते रहे हैं लेकिन अंत में अधिकतर दावे अफवाह साबित होते हैं।

इंडोनेशिया के एक गांव में एलियन मिलने की खबर ने जबरदस्त सनसनी फैला दी। यहां लोगों में बड़ी तेजी से दहशत फैली। दरअसल यहां गांव में एक अजीबोगरीब जीव घुस आया था। किसी ने ऐसा कोई जीव इससे पहले नहीं देखा था। हर कोई इसे एलियन कहने लगा। डर के मारे सभी गांव वालों ने इस पर डंडे बरसाने शुरू कर दिए।
एक गांव वाले ने कहा कि, हम डर गए थे। ऐसा हमने पहली बार देखा था इसलिए सभी इसे मारने लगे। लोग तब तक इसे मारते रहे जब तक कि वो बेहोश नहीं हो गया।
लोगों की मार से घबराया यह जीव इधर-उधर भटकने लगा। जैसे ही उसे मौका मिला वह जंगल की तरफ दौड़ पड़ा ताकि लोगों से बच सके। इसके बाद जो बात सामने आई उससे पूरा गांव हिल गया...
दरअसल, जिसे गांववाले एलियन समझ रहे थे वह कोई और नहीं, बल्कि एक भालू था। इसे 'सन बीयर' के नाम से जाना जाता है। कई महीनों से खाना न मिल पाने की वजह से इसकी ऐसी हालत हो गई थी। यह इतना कमजोर हो चुका था कि लोगों ने इसे एलियन समझने की भूल कर दी। इसके शरीर के सारे बाल झड़ चुके थे।

Tags:    
Share it
Top