Home > वीडियो > जब लड़के ने अपनी मदद करने वालों की ही लगा दी क्लास

जब लड़के ने अपनी मदद करने वालों की ही लगा दी क्लास

कई बार हमें अनजान शहर में काम...Editor

कई बार हमें अनजान शहर में काम के सिलसिले में जाना पड़ता है। अगर उसी अनजान शहर में हम कहीं भटक जाए और अजनबी उसे रास्ता पूछने लगे तो क्या होगा अगर कोई हमें रास्ता बताने की जगह हमसे भड़क कर बात करें तो किसी को भी गुस्सा आ सकता है। ऐसा ही कुछ इस प्रैंक वीडियो में भी हुआ है लड़का लोगों से रास्ता पूछता है हालांकि लोग भी बड़े ही शालीनता से लड़के को जवाब देते हैं पर लड़का प्रैंक करने के चक्कर में उनकी शालीनता को भी दरकिनार करता हुआ उन्हें भड़क कर बात ना करने की सलाह दे देता है जिस पर लोगों के अजीब अजीब तरह के रिएक्शन देखने को मिलते हैं। यह मजेदार वीडियो ट्रस्ट यू ट्यूब चैनल ने अपलोड किया है जिसको देखते ही देखते बस 1 दिन में 50000 से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। यह वीडियो लोगों को खासा पसंद आ रहा है इस प्रंक का नाम प्यार बोलो ना है। आजकल सोशल मीडिया परप्रैंक वीडियो बनाने का चलन धड़ल्ले से चल रहा है। हर कोई प्रैंक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करके कुछ ही दिनों में शोहरत की बुलंदियों पर पहुंच जाता है। लोगों को भी ऐसे प्रैंक वीडियो काफी पसंद आती है जिसमें मस्ती मजाक के साथ साथ लोगों का मनोरंजन भी हो जाता है.



https://youtu.be/PvErjZT6kuc

Tags:    
Share it
Top