Home > वीडियो > ये भोजपुरी वीडियो ऐसा हुआ वायरल, अब तक 3 करोड़ से भी ज्यादा लोगों ने देख डाला

ये भोजपुरी वीडियो ऐसा हुआ वायरल, अब तक 3 करोड़ से भी ज्यादा लोगों ने देख डाला

क्या आप ये बात मानेंगे कि एक...Editor

क्या आप ये बात मानेंगे कि एक भोजपुरी गाना 3 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है..? जी हां.. इस यूट्यूब पर इनदिनों एक भोजपुरी गाना तेजी से वायरल हो रहा है। महज दो महीने में इस गाने को 39,152,332 व्यूज मिल चुके हैं।

इस गाने के बोल भोजपुरी भाषा में जरूर हैं लेकिन ये किसी भोजपुरी फिल्म से नहीं है। बल्कि ये गाना तो सिंगर-एक्टर रितेश पांडे और खुशबू तिवारी केटी ने गाया है।
यही इस गाने की सबसे बड़ी खास बात है। आपकी जानकारी के लिए बता दें यू-ट्यूब पर यह वीडियो सॉन्ग वेब म्यूजिक ने 9 सितंबर 2017 को रिलीज किया है। गाने के बोल हैं 'पियवा से पहिले हमार रहलू'।
इस गाने की दिवानगी देखिए 1 लाख से ज्यादा लोग इसे लाइक्स कर चुके हैं जबकि 14 हजार से ज्यादा लोगों ने इस पर कमेंट्स किए है। इस गाने को वीडियो सिंगर रितेश और एक भोजपुरी एक्ट्रेस पर फिल्माया गया है। इससे पहले रितेश के कई एलबम मार्केट में आ चुके हैं। लेकिन ये गाना उनके लिए सबसे धमाकेदार साबित हुआ।

Tags:    
Share it
Top