Home > वीडियो > चीन के बाद अब जापान ने किया ऐसा 'कार'नामा, US-रूस भी इसके आगे भरेंगे पानी

चीन के बाद अब जापान ने किया ऐसा 'कार'नामा, US-रूस भी इसके आगे भरेंगे पानी

अभी कुछ दिन पहले चीन ने दुनिया...Editor

अभी कुछ दिन पहले चीन ने दुनिया को हैरान कर देने वाली एक सोलर सड़क का नमूना पेश किया है। वहीं अब जापान ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख देने वाला तगड़ा 'कार'नामा कर दिखाया है।

कुछ विज्ञाता मानते हैं कि एक से एक तकनीक का इस्तेमाल कर ये देश दुनिया को तबाही की ओर ले जा रहे हैं। उधर, टेक्नोफ्रेंडली लोग तकनीक को इंसानों के लिए वरदान मानते हैं। फिलहाल, जापान ने जो 'कार'नामा किया है, उसके बारे में बताते हैं। जी हां जापान के इस अविष्कार को साइंस ,फिक्शन और एक्शन की बेजोड़ मिसाल माना जा रहा है। यही वजह है कि इसे 'अवतार' कहा गया है।

जापान की एक कंपनी ने ये कारनामा कर दिखाया है। इसके बारे में जानकर शायद आपको विश्वास न हो, लेकिन वाकई यह सच है। 'अर्थ-एक' का निर्माण साइंस, फिक्शन और एक्शन अमेरिकी फिल्म ट्रांसफॉर्मस से प्रेरित है। अब तो आप समझ गए होंगे कि हम किस चीज की बारे में बात कर रहे हैं..?

जी हां, यह पहली आकार बदलने वाली रोबोट कार बताई जा रही है, जो ट्रांसफॉर्मस फिल्म के कैरेक्टर ऑप्टिमस प्राइम बोट जैसी है। अर्थ-एक को एक झटके में सामान्य आकार में बदला जा सकता है।

इसके लिए फोर लिंक सिस्टम नामक कंपनी ने 'मोबाइल सुट गनडम' गेम के डिजाइनर कुनिओ ओकावारा को नियुक्त किया है। इस कार में दो लंबे पंखे और ब्रेक लाइट हैं। इसकी खासियत यह है कि कार के ड्राइवर का दरवाजा आगे से खुलेगा। ये ऐसे होगा जैसे ट्रांसफॉर्मस फिल्म में रोबोट कार को करते देखा होगा।

यह बिलकुल अत्याधुनिक कारों की तरह है जो गली या फुटपाथ पर आसानी से दौड़ सकेगी। इसे ऑप्टिमस प्राइम या बमबलेबी के आकार में बदला जा सकेगा।

इसकी कीमत करीब 45.44 लाख रुपये है। हालांकि अभी इसे सड़कों पर दौड़ने के लिए अनुमति नहीं मिली है, लेकिन हवाईअड्डों पर इसकी बड़ी मांग।



Tags:    
Share it
Top