Home > Latest News > ठंड से राहत के लिए जरूरतमंदों के लिए स्वर्वेद महामंदिर ट्रस्ट ने किया विहंगम कम्बल वितरण

ठंड से राहत के लिए जरूरतमंदों के लिए स्वर्वेद महामंदिर ट्रस्ट ने किया विहंगम कम्बल वितरण

ठंड से राहत के लिए जरूरतमंदों के लिए स्वर्वेद महामंदिर ट्रस्ट ने किया विहंगम कम्बल वितरण

ठंड के मौसम में जरूरतमंदों को...Anurag Tiwari

ठंड के मौसम में जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के लिए स्वर्वेद महामंदिर ट्रस्ट द्वारा 11 जनवरी को डुबकियां, पनिहरी, पियरी, तरयां, पूरनपट्टी, मुड़ली, उमरहाँ, खरगीपुर गांवों में कम्बल वितरण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संत प्रवर विज्ञान देव जी महाराज के कर कमलों द्वारा लगभग 5000 जरूरतमंद व्यक्तियों को कम्बल वितरित किए गए।


इस अवसर पर संत प्रवर विज्ञान देव जी महाराज ने कहा कि ठंड का मौसम गरीबों और असहायों के लिए सबसे कठिन होता है। इन लोगों के लिए कम्बल एक बहुत ही आवश्यक वस्तु है। हम सभी को जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आना चाहिए।
उन्होंने कहा कि संतों का जीवन परमार्थ के लिए ही होता है। हम अपने लिए नहीं, अपनों के लिए जीते हैं। मात्र अपने स्वयं के लिए जीवन बिता देना भारतीय संस्कृति का संदेश कभी नहीं रहा है। मानव जीवन अत्यंत अमूल्य है।
इस अवसर पर स्वर्वेद महामंदिर के महाप्रबंधक यू पी सिंह जी, सुरेंद्र यादव, सुशील मिश्र, नीरज पाण्डेय, आशुतोष मिश्र, मनोज शर्मा आदि लोग मौजूद थे।
विहंगम योग संस्थान एवं स्वर्वेद महामंदिर ट्रस्ट के द्वारा प्रतिवर्ष अनेकों सामाजिक सेवा के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसमें रक्तदान, वस्त्र वितरण, आपदा राहत कार्य, वृक्षारोपण, निःशुल्क चिकित्सा, निःशुल्क आवासीय शिक्षा आदि शामिल हैं।

Share it
Top