Home > Latest News > स्वास्थ्य के क्षेत्र में बालकृष्ण के योगदान को UN में सम्मान, बाबा रामदेव बोले- हमें गर्व है

स्वास्थ्य के क्षेत्र में बालकृष्ण के योगदान को UN में सम्मान, बाबा रामदेव बोले- हमें गर्व है

स्वास्थ्य के क्षेत्र में बालकृष्ण के योगदान को UN में सम्मान, बाबा रामदेव बोले- हमें गर्व है

यूएनओ की संस्था यूएनएसडीजी...Editor

यूएनओ की संस्था यूएनएसडीजी (यूनाइटेड नेशन सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल) ने दुनियाभर के उन लोगों को सम्मानित किया है जिन्होंने स्वास्थ्य के क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। यूएन की तरफ से यह सम्मान पतंजलि योगपीठ (ट्रस्ट) से जुड़े आचार्य बालकृष्ण महाराज को भी दिया गया है। उनकी इस उपलब्धि पर बाबा रामदेव भी काफी खुश हैं। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अतंराष्ट्रीय स्तर पर स्वास्थ्य के क्षेत्र में पतंजलि के योगदान को सराहा गया है। बता दें कि इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए 50 देशों के 500 प्रतभागी स्विटजरलैंड पहुंचे थे।

उन्होंने कहा कि कल बालकृष्ण स्विट्जर लैंड के जेनेवा में थे। यहां संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय की तरफ से उन्हें सम्मानित किया गया। पहली बार यूएनओ की संस्था यूएनएसडीजी (यूनाइटेड नेशन सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल) की तरफ से स्वास्थ्य क्षेत्र में दुनियाभर के प्रसिद्ध लोगों को सम्मानित किया गया है। इन लोगों ने विश्व स्तर पर स्वास्थ्य क्षेत्र में बहुमूल्य योगदान दिया है।

बाबा रामदेव ने आगे कहा, 'आचार्य बालकृष्ण को भारत का प्रनिधित्व करने के लिए यूएनएसडीजी हेल्थ द्वारा जेनेवा में आमंत्रित किया गया था। यहां पतंजलि में योग, आयुर्वेद और पारंपरिक भारतीय तरीकों द्वारा बीमारियों का इलाज करने में पतंजलि के योगदान को सराहा गया। इस योगदान के लिए ही आचार्य बालकृष्ण को सम्मानित किया गया है। हमें गर्व है।'

बता दें कि विश्व हेल्थ समिट में आचार्य बालकृष्ण को इंफेल्यिुंस प्यूपिल इन हेल्थ केयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। दुनिया के 5 उन शीर्ष व्यक्तियों को यह सम्मान दिया गया है जिन्होंने मानवता के स्वास्थ्य स्तर और उसकी गुणवत्ता में सुधार करने के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

Share it
Top