हर सुबह बोलते है ये मंत्र, सिर्फ धन-दौलत ही नहीं बल्कि आपको मिलेगा खूबसूरती का भी वरदान
- In ज़रा हटके 14 March 2018 5:04 AM GMT
कहा जाता है की मंत्र शब्दों या वाक्यों का वह समूह है जिसका यदि लगातार सच्चे मन से जाप किया जाए तो इससे आप विशेष शक्ति प्राप्त कर सकते है। आपको बता दे की यह मंत्र शास्त्र आदि हमारे प्राचीन भारत के महान ऋषि-महर्षियों की देन हैं। हालांकि बताया जाता है की मंत्र का सीधा संबंध मानव के मन से होता है, जो हमारे मन की एकाग्रता एवं तन्मयता मंत्र सिद्धि की मंजिल तक पहुंचाती है और हुमरे चंचल मन को एकाग्र करके किसी भी देवी-देवता की सिद्धि प्राप्त करने की क्षमता देता है। आपकी जानकारी के लिए बताना चाहेंगे की मंत्र यूं ही नहीं आ जाते है इन्हे जगाया जाता हैं और बहुत सारे प्रयासों के बाद इनकी मदद से विशेष सिद्धियों पर विजय पाई जाती है। शास्त्रों के अनुसार माना जाता है की, शुद्ध वचन और कर्म से जाप करने पर शारीरिक, भौतिक और आध्यात्मिक तमाम तरह की सभी बाधाएं नष्ट हो जाती हैं और आपको एक अलग ही अनुभूति की प्राप्ति होती है।