अगर आप सोशल मीडिया पर किसी वीडियो में गर्भवती महिला को डॉक्टर के संग नाचते हुएं देखें तो जरूर हैरानी होगी। आप सोचेंगे कि ऐसी स्थिति में कोई महिला कैसे ठुमके लगा सकती है। वह भी अस्पताल के वॉर्ड में जहां शोरशराबा मचाने की पाबंदी होती है। अब आप सोच रहे होंगे कि यह संभव कैसे हुआ, क्या माहौल बदल रहा है..?
जी हां, सोशल मीडिया पर आपको ऐसे कई वीडियो देखने को मिल जाएंगे। बता दें ऐसी तमाम वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ब्राजील में रहने वाले डॉक्टर ' फर्नांडो ग्देस दा कुन्हा' का दावा है कि प्रेग्नेंसी के दौरान डांस महिलाओं के दर्द को कम कर सकता है। उनका कहना है कि ऐसा करने से महिलाओं की डिलीवरी आसानी से हो जाती है।
उनकी यह बात आपको भले ही अजीब लग सकती है। लेकिन ये डॉक्टर ऐसा सोचते हैं। इसलिए वह नियमित रूप से अपने ऐसे पेशेंट को रुटीन एक्सरसाइज के तहत डांस कराते हैं। मजेदार बात तो ये है कि डॉक्टर खुद इस दौरान गर्भवती महिलाओं को डांस स्टेप्स बताते हैं, जिन्हें वे बाद में फॉलो करती हैं। उनकी इस हरकत पर लोगों ने इन्हें 'डांसिंग डॉक्टर' का ही नाम दे दिया है।
दुनिया भर में डॉक्टर फर्नांडो के इस अजीबोगरीब इलाज के तरीके का जिक्र हो रहा है। डॉक्टर फर्नांडो का ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, हालांकि इसे बीते साल अगस्त माह का वीडियो बताया जा रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह इसमें एक गर्भवती महिला को डांस स्टेप्स करा रहे हैं। वहीं गर्भवती महिला भी उनके स्टेप्स की हू-ब-हू नकल कर रही है।
बता दें डॉक्टर फर्नांडो की इंस्टाग्राम पर अच्छी खासी फैन फॉलोविंग है। उनके इस खास तरीके के इलाज ने ही उनको इतना पॉपुलर करने में मदद की है। आज डॉक्टर को तकरीबन 33 हजार लोग फॉलो करते हैं। वहीं, यूट्यूब पर उनके इस ताजा वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं।
देखें वीडियो