Home > ज़रा हटके > यंहा भूख हड़ताल पर बैठी महिला, पुलिस अधिकारियों ने ऐसे तुड़वाई हड़ताल

यंहा भूख हड़ताल पर बैठी महिला, पुलिस अधिकारियों ने ऐसे तुड़वाई हड़ताल

यंहा भूख हड़ताल पर बैठी महिला, पुलिस अधिकारियों ने ऐसे तुड़वाई हड़ताल

शहर के एसएसपी कार्यालय के बाहर...Editor

शहर के एसएसपी कार्यालय के बाहर आज कुछ अजीब नजारा देखने को मिला दरसल बार बार शिकायत ने बाद भी पुलिस अधिकारियों की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं होने से नाराज एक बुजुर्ग महिला शुक्रवार को एसएसपी ऑफिस कैंपस में ही धरने पर बैठ गई। महिला वहीं पर बैनर लगाकर हवन-पूजा भी करने लगी। महिला का आरोप है कि उसका सामान चार साल पहले चोरी हो गया था। कई बार शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

पुलिस ने अपनाया दूसरा रास्ता - आमतौर पर कड़क सवभास के लिए पहचाने जाने वाली पुलिस ने बुजुर्ग महिला की नाराजगी को दूर करने के लिए एक अलग रास्ता अपनाया। बाद जिसके करीब 25 मिनट बाद ही वह महिला मान गई और हंसते हुए अपना सामान उठाकर वापस घर की और लौट गई।

अफसरों ने कहा कि हम भी बच्चे हैं - माधुरी पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करने से नाराज थी। जब पुलिस के अफसरों ने उन्हें समझाया तो वह नहीं मानी और भूख हड़ताल करने पर अड़ी रही । जब वह नहीं मानी तो अफसरों ने कहा कि हम भी बच्चे हैं। गलती हमसे भी हो सकती है। इसके बाद भी उन्होंने अपनी जिद नहीं छोड़ी। फिर पुलिसकर्मियों ने भी उनके साथ भूख हड़ताल करने का फैसला किया। कहा कि वे भी भूखे रहेंगे। यह ड्रामा कुछ देर चला। इसके बाद वह चाय पीने को तैयार हो गई।

Tags:    
Share it
Top