Home > ज़रा हटके > इस जगह पर अजनबियों के साथ शारारिक संबंध बनाने पर मिलता है 'गुडलक'

इस जगह पर अजनबियों के साथ शारारिक संबंध बनाने पर मिलता है 'गुडलक'

इस जगह पर अजनबियों के साथ शारारिक संबंध बनाने पर मिलता है गुडलक

पैट्रिक अबॉउड के अनुसार जावा...Editor

पैट्रिक अबॉउड के अनुसार जावा में 'सेक्स माउंटेन' नाम की एक जगह है जहां लोग अंजान लोगों से शारारिक संबंध बनाते हैं। इस पहाड़ी का असली नाम गुनुंग केमुकुस है। यह एक यौन परंपरा है जिसका पालन करने वाले लोगों की मान्यता है कि इससे उनके जीवन में खुशहाली और समृद्घि आती है। अंजान लोगों से शारीरिक संबंध बनाने वाले लोग यहां ग्राहक नहीं बल्कि भक्त के तौर पर देखें जाते हैं। पैट्रिक के अनुसार इस परंपरा का पालन करने वाले लोगों में पति, पत्नियां, सरकारी लोग, नेता और वेश्या भी शामिल होती हैं।

इस परंपरा का पालन लगभग 16वीं शताब्दी से किया जा रहा है। कहा जाता है कि इंडोनेशिया के एक राजकुमार का अपनी से सौतेली मां से प्रेम संबंध था। कुछ वक्त साथ बिताने के लिए वो इस पहाड़ी पर पहुंचे। उनको जब शारीरिक संबंध बनाते पकड़ लिया गया तो उन्हें वहीं के वहीं मार डाला गया।

चुंकि उनकी इच्छा पूरी नहीं हुई थी और वो दोनों साथ भी नहीं रह सके थे। इस मान्यता का पालन करते हुए अंजान लोग के बीच सेक्स की परंपरा का पालन शुरू हो गया और इसे समृद्घि से जोड़कर देखा जाने लगा।

पैट्रिक ने बताया कि मान्यता के अनुसार यहां आने वाले व्यक्ति को हर 35 दिन के बाद फिर आना होता है। उसे यह काम लगातार 7 बार करना ही होता है। जिसके बाद यह रिवाज पुरा होता है.ऐसा करने वाले बहुत लोग हैं। इसलिए यहां यौन-संक्रमित बीमारियों की भी कोई इंतहा नहीं है। यहां मर्द कंडोम इस्तेमाल नहीं करते और हेल्थ क्लिनिक के होते हुए भी वहां इलाज कराने कभी नहीं आते।

पैट्रिक के अनुसार कभी इस परंपरा का पालन भक्ति भाव से किया जाता था लेकिन समय के साथ ये जगह एक सेक्स हब की तरह बन गया है। पैट्रिक ने बताया कि यहां आने वाली महिलाएं कुछ भी बोलने में कतराती हैं। कोई भी इस गुपचुप परंपरा के बारे में नहीं बोलता।

Tags:    
Share it
Top