Home > ज़रा हटके > शादी के 1 साल बाद दूल्हे का ऐसा सच आया सामने, दो दुल्हनों के उड़े होश..

शादी के 1 साल बाद दूल्हे का ऐसा सच आया सामने, दो दुल्हनों के उड़े होश..

शादी के 1 साल बाद दूल्हे का ऐसा सच आया सामने, दो दुल्हनों के उड़े होश..

देहरादून में जालसाजी और...Editor

देहरादून में जालसाजी और महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न का अजीब मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यहां एक महिला ने पुरुष का स्वांग रचकर दो महिलाओं के साथ धोखे से शादी रचा ली और एक साल से भी ज्यादा समय तक उनके साथ शारीरिक संबंध बनाती रही।.


इस घटना का खुलासा उस वक्त हुआ जब पीड़ित पत्नियों में से एक ने पुलिस को उसके खिलाफ दहेज मांगने और घरेलू हिंसा करने की शिकायत दर्ज कराई।

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 26 साल के कृष्णा सेन (कथित पति) की 2014 में काठगोदाम की रहने वाली एक महिला से शादी हुई। यह दोनों दो साल तक साथ रहे। रिपोर्ट के अनुसार कृष्णा अपनी पत्नी से केवल रात के अंधेरे में ही शारीरिक संबंध बनाता था। अपने राज को राज रखने के लिए वह ऐसा करता था।

संबंध बनाने से पहले वह कमरे की लाइट ऑफ कर देता था ताकि कुछ दिख न सके और एक सेक्स टॉय के जरिए वह काम को अंजाम देता रहा। रपट के बाद जब पुलिस जांच के लिए पहुंची तो कृष्णा की पोल पट्टी खुल गई। इसके साथ-साथ कृष्णा की जिंदगी से जुड़े एक और राज का पर्दाफाश हो गया।

दरअसल, कृष्णा ने दो-दो शादियां कर रखी थी। 2013 में कृष्ण ने एक नकली फेसबुक आईडी बनाकर काठगोदाम की ही एक लड़की को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया, और उसके साथ शादी कर ली थी। कुछ समय के बाद वह अपनी दोनों पत्नीयों को डरा धमकाकर एक साथ अपने घर में रखता था।

पुलिस तक यह बात तब पहुंची जब कथित पति बने कृष्ण ने अपनी पहली पत्नी के घरवालों से 8.50 लाख रुपए ऐंठ लिए। जिसके बाद पहली पत्नी ने पुलिस में आरोपी पति के खिलाफ मारपीट करने और दहेज मांगने का मामला दर्ज करवाया। पुलिस पूछताछ में कृष्ण ने महिला होने का बात कबूली तो पुलिस भी जानकर हैरान रह गई।

मेडिकल रिपोर्ट में भी इस बात की पुष्टि हुई कि कृष्ण पुरुष नहीं बल्कि महिला है। फिलहाल, आरोपी कृष्णा के खिलाफ जालसाजी और महिलाओं के यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

Tags:    
Share it
Top