Home > ज़रा हटके > मरी हुई 'मां' के पेट से 10 दिन बाद निकला जिंदा बच्चा, अजीबो-गरीब नजारा देख डॉक्टर्स हुए हैरान

मरी हुई 'मां' के पेट से 10 दिन बाद निकला जिंदा बच्चा, अजीबो-गरीब नजारा देख डॉक्टर्स हुए हैरान

मरी हुई मां के पेट से 10 दिन बाद निकला जिंदा बच्चा, अजीबो-गरीब नजारा देख डॉक्टर्स हुए हैरान

इसे भगवान का करिश्मा ही...Editor

इसे भगवान का करिश्मा ही कहेंगे। 10 दिन पहले मरी एक महिला के पेट से एक बच्चे ने जन्म लिया। पढ़िए क्या है पूरा मामला...

अंतिम संस्कार को ले जा रहे कर्मचारी उस वक्त हैरान रह गए जब महिला का कफन खोला गया। उन्होंने देखा कि कफन में बंद महिला के शव से एक बच्चे ने जन्म लिया।
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक यह घटना दक्षिण अफ्रीका के म्थ्यासी गांव की बताई जा रही है। यहां एक अस्पताल में एक महिला की मौत 10 दिन पहले मौत हुई थी। महिला 33 वर्ष की थी और 9 माह की गर्भवती थी। महिला का नाम नॉमवेलिसो नॉमासोन्तो म्दोयी था। बताया जाता है कि महिला के पहले से पांच बच्चे थे।

इस अजीबो गरीब घटना को लिंडोकुहले नाम के शव दाह ग्रह के मालिक फुंडिले मकराना ने देखा। मीडिया को दिए बयान में उसने कहा- इस घटना को देखकर वह हैरान रह गए। वह इतने ज्यादा घबरा गए थे कि यह तक नहीं देख पाए कि पैदा हुआ बच्चा लड़का था या लड़की।
फुंडिले 20 साल से मुर्दों का अंतिम संस्कार करने का काम कर रहे हैं। लेकिन ऐसी घटना के बारे में कभी नहीं सुना किसी मरी महिला ने बच्चे को जन्‍म दिया हो। इसलिए वह डर के मारे शव के पास ही नहीं जा सके।

Tags:    
Share it
Top