Home > ज़रा हटके > OMG! नहीं मिला डॉक्टर तो MLA ने कर दी महिला की सर्जरी

OMG! नहीं मिला डॉक्टर तो MLA ने कर दी महिला की सर्जरी

OMG! नहीं मिला डॉक्टर तो MLA ने कर दी महिला की सर्जरी

आइजोल. देश में स्वास्थ्य...Public Khabar

आइजोल. देश में स्वास्थ्य सेवाओं का क्या हाल है, यह घटना उसकी बानगी भर है। आबादी और डॉक्टर का सही अनुपात न होने के चलते कब किसी मरीज की जान खतरे में पड़ जाए कहा नहीं जा सकता।ऐसा ही मामला देखने को मिला मिजोरम में, भला हो एक विधायक का जो पेशे से डॉक्टर निकला और दर्द से कराहती महिला की जान बच गई।

हुआ यह कि मिजोरम के सियाहा जिले में मिजो नेशनल फ्रन्ट(MNF)के विधायक डॉ.के बेछुआ को इमरजेंसी में एक महिला का ऑपरेशन करना पड़ा। दरअसल, बेछुआ अपने इलाके के दौर पर थे। तभी उन्हें पता चला कि डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में एक महिला को पेट में परेशानी है। लेकिन डॉक्टर मौजूद नहीं हैं। इसके बाद बेछुआ ने महिला का ऑपरेशन किया। महिला की हालत अब ठीक है।


-मीडिया में छपी रिपोर्ट के मुताबिक,हॉस्पिटल का डॉक्टर ट्रेनिंग के लिए इम्फाल गया था।

-हॉस्पिटल के मुताबिक महिला की हालात खराब होती जा रही थी। तभी,विधायक और डॉक्टर को इस बात का पता चला।

-ऑपरेशन के बाद डॉ बेछुआ ने बताया-"मुझे लोगों ने बताया कि महिला के पेट में जोर से दर्द हो रहा है। उसकी हालात बिगड़ती जा रही है। उसे फौरन सर्जरी की जरूरत है। अगर यह नहीं की गई तो उसकी मौत भी हो सकती है। मैंने जांच के बाद ऑपरेशन करने का फैसला लिया। अब वह ठीक है। मैं उससे मिला था वह हंस रही थी।"

-बता दें कि यह घटना बुधवार की है।

- बेछुआ इम्फाल के रीजनल मेडिकल कॉलेज से ग्रेजुएट हैं। यहां से 1991 उन्होंने एमबीबीएस किया है।

-राजनीति ज्वाइन करने के पहले उन्होंने करीब 20 साल तक मेडिकल प्रैक्टिस की।

- बेछुआ ने 2013 में मिजो नेशनल फ्रन्ट(MNF)की मेंबरशिप ली थी।

Tags:    
Share it
Top