Home > ज़रा हटके > एक रुपए का यह सिक्का बनाएगा लखपति, करना होगा यह काम

एक रुपए का यह सिक्का बनाएगा लखपति, करना होगा यह काम

एक रुपए का यह सिक्का बनाएगा लखपति, करना होगा यह काम

नई दिल्ली. एक रुपए का सिक्का...Public Khabar

नई दिल्ली. एक रुपए का सिक्का आपको लखपति बना सकता है। आपके पास एक रूपए के सिक्के हैं तो आपको बस यह काम करना होगा, उसके बाद एक रूपए का सिक्का आपके ऊपर लक्ष्मी की कृपा लेकर आएगा।
दरअसल, आंध्र प्रदेश में सिक्कों का स्टॉल लगाने वाले कारोबारी बी चंद्रशेखर के पास कुछ सिक्कों का कलेक्शन है। जिसे उन्होंने 3 लाख रुपए में बेचा है। अगर आपके पास भी कोई विन्टेज सिक्का है तो वो आपको लखपति बना सकता है। आप इन सिक्कों को ऑनलाइन पोर्टल पर बेचकर करीब 3 लाख तक कमा सकते हैं।
आंध्र प्रदेश के रहने वाले कारोबारी चंद्रशेखर तेलगु कॉन्फ्रैंस के सामने विंटेज सिक्कों की स्टॉल लगाते हैं। विश्व तेलगु कॉन्फ्रेंस में होने वाली एग्जीबिशन के दौरान भारी तादाद में लोग जहां आते हैं और विंटेज सिक्कों की खरीदारी करते हैं। बताया जा रहा है कि यहां पर बिकने वाले एक विंटेज सिक्के की कीमत 3 लाख रुपए तक पहुंच जाती है। बी चंद्रशेखर ने एक रुपए का एक सिक्का 3 लाख रुपए में बेचा था।
इस सिक्के की खासियत ये थी कि उसे 1973 में मुंबई मिंट में ढाला गया था। मुंबई मिंट भारत की सबसे पुरानी मिंटों में से एक है। इसका निर्माण अंग्रेजों ने किया था। उस वक्त भी मुंबई अंग्रेजों के आर्थिक पहलुओं के लिहाज से अच्छा क्षेत्र था। यहां के बने सिक्कों पर डायमंड शेप का डॉट बना होता है।
चंद्रशेखर के मुताबिक वह 24 साल से लगातार सिक्के बेचने का बिजनेस कर रहे हैं। उनके पास देश-विदेश से लोग आते हैं, जो ऐसे सिक्कों के शौकीन हैं। चंद्रशेखर के मुताबिक, उनके पास भारत की चारों मिंट(कोलकाता, मुंबई, नोएडा और हैदराबाद) में स्वतंत्र भारत में ढाले गए सिक्के मौजूद हैं।

Tags:    
Share it
Top