Home > प्रदेश > बिहार > राहुल के कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद मीडिया से बोलीं सोनिया- अब मैं रिटायर हो रही हूं

राहुल के कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद मीडिया से बोलीं सोनिया- अब मैं रिटायर हो रही हूं

कांग्रेस की मौजूदा अध्यक्ष...Editor

कांग्रेस की मौजूदा अध्यक्ष सोनिया गांधी राहुल के अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार मीडिया से मुखातिब हुईं और उन्होंने कहा कि अब मैं रिटायर हो रही हूं। जब उनसे यह सवाल किया गया कि अब उनकी भूमिका क्या होगी, तब उन्होंने यह जवाब दिया। गौरतलब है कि राहुल गांधी सोमवार (11 दिसंबर) को कांग्रेस पार्टी के नये निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए हैं।


16 दिसंबर को संभालेंगे कमान
संसद का शीतकालीन सत्र आरंभ हो चुका होगा। गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आने में दो दिन शेष रह जाएंगे। दोनों के बीच में 16 दिसंबर को राहुल गांधी अध्यक्ष पद की कमान संभालेंगे।

अध्यक्ष पद की कमान संभालने के साथ राहुल पर संगठन में बदलाव, संसद के शीतकालीन सत्र में केन्द्र सरकार का घेराव, सशक्त विपक्ष की धारदार भूमिका और 18 दिसंबर को चुनाव आयोग द्वारा गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजों की होने वाली घोषणा के बाद उत्पन्न होने वाली राजनीतिक स्थिति से निबटने की तात्कालिक चुनौती होगी।

आपको बता दें कि राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष पद पर ताजपोशी से पहले एग्जिट पोल के नतीजों ने उनकी उम्मीदों को बड़ा झटका दिया है। विभिन्न एग्जिट पोल के नतीजे बता रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गुजरात का अपना गढ़ बचाने में कामयाब रही है। इसके साथ भाजपा ने कांग्रेस से हिमाचल प्रदेश का ताज छीन भी लिया है। एग्जिट पोल के नतीजे गुजरात और हिमाचल दोनों ही राज्यों में भाजपा की सरकार बनने की संभावना जता रहे हैं।

Tags:    
Share it
Top