Home > प्रदेश > बिहार > कार्यकर्ताओं के पटाखों ने दबाई सोनिया गांधी की आवाज, बीच में रोकना पड़ा भाषण

कार्यकर्ताओं के पटाखों ने दबाई सोनिया गांधी की आवाज, बीच में रोकना पड़ा भाषण

कार्यकर्ताओं के पटाखों ने दबाई सोनिया गांधी की आवाज, बीच में रोकना पड़ा भाषण

ताजपोशी के लिए राहुल अपनी मां...Editor

ताजपोशी के लिए राहुल अपनी मां सोनिया गांधी के साथ कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे थे, वहां उनकी बहन प्रियंका गांधी और जीजा रोबर्ट वाड्रा भी मौजूद थे। ताजपोशी के वक्त पूर्व पीएम मनमोहन सिंह भी स्टेज पर थे। कांग्रेस की सेंट्रल इलेक्शन अथॉरिटी के चेयरमैन मुल्लापुल्ली रामचंद्रन ने राहुल को अध्यक्ष निर्वाचित होने का प्रमाणपत्र सौंपा था।


बता दें कि तैयारियां काफी पहले से शुरू हो चुकी थीं, कांग्रेस मुख्यालय 24 अकबर रोड के लॉन और परिसर को तिरंगे से सजाया गया था। गुजरात और हिमाचल चुनाव में पार्टी के खिलाफ आए एक्जिट पोल के नतीजों के बावजूद नेताओं व कार्यकर्ताओं में राहुल की ताजपोशी को लेकर बहुत उत्साह था.

आपको बता दें कि ताजपोशी से पहले एग्जिट पोल के नतीजों ने कांग्रेस की उम्मीदों को बड़ा झटका दिया है। विभिन्न एग्जिट पोल के नतीजे बता रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गुजरात का अपना गढ़ बचाने में कामयाब रही है। इसके साथ भाजपा ने कांग्रेस से हिमाचल प्रदेश का ताज छीन भी लिया है। एग्जिट पोल के नतीजे गुजरात और हिमाचल दोनों ही राज्यों में भाजपा की सरकार बनने की संभावना जता रहे हैं।

Tags:    
Share it
Top