Home > प्रदेश > बिहार > हिमाचल चुनाव: नतीजों से पहले ही भाजपा प्रत्याशी की जीत के हो‌र्डिंग, जता दिया आभार

हिमाचल चुनाव: नतीजों से पहले ही भाजपा प्रत्याशी की जीत के हो‌र्डिंग, जता दिया आभार

हिमाचल चुनाव: नतीजों से पहले ही भाजपा प्रत्याशी की जीत के हो‌र्डिंग, जता दिया आभार

हिमाचल विधानसभा चुनाव के नतीजे...Editor

हिमाचल विधानसभा चुनाव के नतीजे आने में अभी एक दिन बाकी है लेकिन भाजपा प्रत्‍याशी की जीत के हो‌र्डिंग पहले ही लगा दिए गए हैं। एसडीएम एचएस राणा ने संज्ञान लेते हुए इन हो‌र्डिंग्स को तुरंत हटाने के आदेश दिए हैं।

हिमाचल के सिरमौर जिले के ‌विधानसभा क्षेत्र पावंटा साहिब में नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष संजय सिंघल ने हो‌र्डिंग्स लगाकर भाजपा प्रत्याशी की जीत पर लोगों को बधाई दे डाली है।

एकाएक लोग यह देखकर हैरान हो गए। एसडीएम एचएस राणा को इसकी सूचना मिली और वे तुरंत मौके पर पहुंचे।
एसडीएम के आदेश पर हटाए हो‌र्डिंग्स
उन्होंने हो‌र्डिंग्स को तुरंत हटाने के आदेश दिए। इसके बाद भाजपा कार्यकताओं ने हो‌र्डिंग्स उतार दिए। पावंटा साहिब विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुखराम चौधरी मैदान में हैं। जबकि इसी सीट से कांग्रेस प्रत्याशी किरनेश जंग चुनाव जंग लड़ रहे हैं।

2012 के ‌विधानसभा चुनावों में किरनेश जंग ने निर्दलीय चुनाव लड़कर 790 मतों से जीत हासिल की थी जबकि भाजपा प्रत्याशी सुखराम हार गए थे।

भाजपा प्रत्‍याशी सुखराम ने कहा कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं हैं। अगर ऐसा हुआ है तो कार्यकताओं को बोलकर होर्डिंग्स हटाने को कह दिया गया है।

Tags:    
Share it
Top