Home > प्रदेश > बिहार > एनजीओ की सचिव के यौन शोषण के आरोप में भाजपा नेता गिरफ्तार

एनजीओ की सचिव के यौन शोषण के आरोप में भाजपा नेता गिरफ्तार

एनजीओ की सचिव के यौन शोषण के आरोप में भाजपा नेता गिरफ्तार

पटना शहर के दीघा थाना क्षेत्र...Editor

पटना शहर के दीघा थाना क्षेत्र में संचालित एक स्वयंसेवी संस्था की महिला सचिव का यौन शोषण और मारपीट करने के आरोप में भाजपा नेता बबन यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

दीघा थाना अध्यक्ष एस एन सिंह ने बताया कि महिला सचिव के यौन शोषण और मारपीट करने के आरोप में बबन यादव को बीती रात गिरफ्तार किया गया और आज उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

अभिनेता से नेता बने बबन यादव हाल में ही भाजपा में शामिल हुए थे। इस बीच भाजपा के राज्य उपाध्यक्ष सह पार्टी मुख्यालय प्रभारी देवेश कुमार ने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा कि बबन यादव को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

Tags:    
Share it
Top