Home > प्रदेश > बिहार > बिहार: नालंदा में महिला ने किया बलात्कार का विरोध तो दबंगों ने जिंदा जलाया

बिहार: नालंदा में महिला ने किया बलात्कार का विरोध तो दबंगों ने जिंदा जलाया

बिहार: नालंदा में महिला ने किया बलात्कार का विरोध तो दबंगों ने जिंदा जलाया

बिहार के भोजपुर में एक महिला...Editor

बिहार के भोजपुर में एक महिला को निवस्त्र घुमाने का मामला सामने आने के बाद राज्य में एक और हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। खबर के मुताबिक अब नालंदा में एक महिला को जिंदा जलाने की कोशिश की गई है। घटना जिले के गिरियक थाना इलाके के पूरनबिगहा गांव की है। जहां कुछ दबंगों ने एक महादलित महिला से संबंध बनाने की कोशिश की।

महिला के विरोध करने पर दबंगों ने महिला के घर में ही उस पर केरोसिन तेल डालकर आग लगा दी। इस दौरान महिला गंभीर रूप से झुलस गई। परिजनों ने महिला को बिहार के शरीफ सादर अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया है।

पीड़िता के मुताबिक उसका पति शंकर मांझी तमिलनाडु में मजदूरी करता है। इसी का फायदा उठाकर गांव का ही रंजीत चौधरी और उसके कुछ साथी उसके पीछे पड़े हुए थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कर रही है।

Tags:    
Share it
Top