Home > प्रदेश > बिहार > बिहार: बालिका गृह में महिला ने कांच का टुकड़ा खाकर की खुदकुशी की कोशिश

बिहार: बालिका गृह में महिला ने कांच का टुकड़ा खाकर की खुदकुशी की कोशिश

बिहार: बालिका गृह में महिला ने कांच का टुकड़ा खाकर की खुदकुशी की कोशिश

बिहार में पटना और मुजफ्फरपुर...Editor

बिहार में पटना और मुजफ्फरपुर के बालिका गृहों के विवादों में आने के बाद अब बेगूसराय का बालिका गृह भी विवादों में आ गया है। यहां एक महिला ने कांच का टुकड़ा खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की है। मामला रविवार की रात का बताया जा रहा है। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अस्पताल में लोगों के सामने रो रोकर सुनाई आपबीती

महिला के सदर अस्पताल में मौजूद लोगों को रो रोकर आपबीती सुनाई। उसने बालिका गृह की वॉर्डन और बाकी लोगोंं पर प्रताड़ना का आरोप लगाया। उसने कहा कि वॉर्डन द्वारा निर्वस्त्र कर उसे पीटा जाता है और भरपेट खाना भी नहीं मिलता। कुछ दिनों पहले ही शैंपू चोरी करने को लेकर उसे वॉर्डन ने खूब पीटा था। उसने कहा कि अब चाहे जो हो जाए वह दोबारा उस बालिका गृह में नहीं जाएगी।

घटना के बारे में पता चलते ही एसपी आदित्य कुमार ने नगर थाने को मामले की जांच के आदेश दे दिए और दो महिला कांस्टेबल को अस्पताल के बाहर तैनात किया। वहीं मामले पर वॉर्डन अनुजा कुमारी का कहना है कि उसपर लगाए गए सभी आरोप गलत हैं। उसने कहा कि बालिका गृह में सभी की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाता है।

Tags:    
Share it
Top