Home > प्रदेश > बिहार > हट गया बैन, अब पटना में बिकेंगी आंध्र की मछलियां

हट गया बैन, अब पटना में बिकेंगी आंध्र की मछलियां

हट गया बैन, अब पटना में बिकेंगी आंध्र की मछलियां

पटना में मछली प्रेमी के लिए...Editor

पटना में मछली प्रेमी के लिए बड़ी खबर। आंध्र की मछलियों पर लगी रोक को बिहार सरकार ने हटा लिया है। अब पटना में आंध्र की मछलियां बिकने लगेंगी। मछली पर लगी रोक को स्वास्थ सचिव ने वापस ले लिया है। बता दें कि पिछले दिनों आंध्र की मछलियों पर बिहार सरकार ने रोक लगाई थी।

इसे लेकर बाद में मुख्‍य सचिव दीपक कुमार की अध्‍यक्षता में महत्‍वपूर्ण बैठक हुई। जांच का निर्णय लिया गया। जांच में सही रिपोर्ट आने के बाद बुधवार को बिहार सरकार ने आंध्र की मछलियों की बिक्री पर लगे बैन को हटा लिया है। अब पटना में यह मछली पहले की तरह बिकने लगेगी।

Share it
Top