Home > प्रदेश > बिहार > पटना में जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक चल रही है

पटना में जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक चल रही है

पटना में जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक चल रही है

जदयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी की...Editor

जदयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक वीर चंद पटेल पथ स्थित पार्टी कार्यालय में चल रही है। बैठक की अध्यक्षता स्वयं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कर रहे हैं। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में कई राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष भी मौजूद हैं। बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति की चर्चा हो रही है।

बैठक में यह भी चर्चा हो रही है कि जदयू किन लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी साथ ही बिहार के साथ ही किन राज्यों में चुनाव लड़ेगी। इसके साथ ही लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम पर भी चर्चा हो सकती है।

जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक दोपहर 12 बजे शुरू हुई। इस बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह, राष्ट्रीय महासचिव आरसीपी सिं, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर के साथ पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद हैं।

बैठक के बारे में ऊर्जा मंत्री विजेंद्र यादव ने बताया कि बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी। भाजपा से हमारे कई एजेंडे अलग हैं। इनसब पर आज चर्चा होगी।

जानकारी के मुताबिक लोकसभा चुनाव से पहले होने ही राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी के विस्तार पर भी चर्चा की जा रही है। साथ ही पार्टी सभी 40 सीटों पर जीत की रणनीति तैयार कर रही है।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के लिए एनडीए में सीटों का बंटवारा पहले ही हो गया है, लेकिन उम्मीदवारों के नाम अबतक तय नहीं किए गए हैं। कई सीटों के लिए अभी भी पेंच फंसा हुआ है।

महागठबंधन ने भी अभी सीटों का ऐलान नहीं किया है। इसके चलते जदयू जल्द से जल्द उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है, ताकि चुनावों के पहले उसे प्रचार-प्रसार करने का ज्यादा समय मिल सके।

Tags:    
Share it
Top