ममता के जाने की उलटी गिनती शुरू हो चुकी: मंत्री गिरिराज
- In बिहार 10 Jun 2019 11:19 AM GMT
बंगाल में जारी राजनीतिक हिंसा...Editor
बंगाल में जारी राजनीतिक हिंसा पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। सिंह ने रविवार को कहा निकाय से लेकर लोकसभा तक एक के बाद एक चुनावों में ममता बनर्जी को लोगों के क्रोध का सामना करना पड़ा है। लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है, लेकिन हताशा में वह इसका इस्तेमाल कर रही हैं। ममता के जाने की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है।