Home > प्रदेश > बिहार > बिहार: हॉस्टल में छात्राओं से छेड़छाड़ व मारपीट के मामले में 9 आरोपी गिरफ्तार

बिहार: हॉस्टल में छात्राओं से छेड़छाड़ व मारपीट के मामले में 9 आरोपी गिरफ्तार

बिहार: हॉस्टल में छात्राओं से छेड़छाड़ व मारपीट के मामले में 9 आरोपी गिरफ्तार

बिहार के सुपौल में त्रिवेणीगंज...Editor

बिहार के सुपौल में त्रिवेणीगंज के डपरखा स्थित एक छात्रावास में छात्राओं के साथ हुई छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में पुलिस ने नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले बिहार पुलिस ने रविवार को इस मामले मेंतीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया था। रविवार को गिरफ्तार हुए आरोपियों में एक महिला और दो नाबालिग शामिल हैं।

शनिवार को सुपौल के त्रिवेणीगंज के डपरखा स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की छात्राओं के साथ छेड़छाड़ और मारपीट की घटना सामने आई थी। इसमें लगभग तीन दर्जन छात्राएं घायल हुई थीं, जिन्हें त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल में भार्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि शनिवार को डरपखा मिडिल स्कूल मैदान में खेल रही कस्तूरबा की बच्चियों ने छींटाकशी और अभद्र व्यवहार का विरोध करते हुए कुछ मनचलों की धुनाई कर दी थी। इसके बाद लड़कों ने अपने अभिभावकों के साथ मिलकर लड़कियों को लाठी डंडे से पीटा था। घटना में लगभग तीन दर्जन छात्राएं घायल हुई थीं। मामले को लेकर वार्डन रीमा राज के बयान पर 9 नामजद और लगभग एक दर्जन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

छात्राओं ने छेड़खानी का विरोध किया तो बदमाशों ने कैंपस में घुसकर पीटा

इस मामले में डीएम बैद्यनाथ यादव ने बताया कि प्रशासन मामले में गंभीर है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी है। उधर, रविवार देर शाम दरभंगा रेंज के आईजी पंकज दाराद भी त्रिवेणीगंज पहुंचे। उन्होंने स्कूल जाकर मामले की पूछताछ की और अस्पताल में इलाजरत बच्चियों से मिले। उन्होंने कहा कि मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जायेगा। सांसद रंजीत रंजन ने भी शनिवार की रात और रविवार को घायल बच्चियों का हालचाल जाना।

Tags:    
Share it
Top