Home > प्रदेश > बिहार > देश में पीएम मोदी का मैजिक है बरकरार, अब इतने राज्यों में होगी BJP सरकार

देश में पीएम मोदी का मैजिक है बरकरार, अब इतने राज्यों में होगी BJP सरकार

देश में पीएम मोदी का मैजिक है बरकरार, अब इतने राज्यों में होगी BJP सरकार

देश में पीएम नरेंद्र मोदी का...Editor

देश में पीएम नरेंद्र मोदी का मैजिक बरकरार है। भाजपा ने गुजरात और हिमाचल प्रदेश पर जीत दर्ज करने के साथ देश में अपना विजय परचम और पुख्ता तरीक से लहरा दिया है। देश में मोदी मैजिक के साथ भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की विशेष रणनीति भी लगातार अपना असर दिखा रही है। गुजरात और हिमाचल प्रदेश के ताजा चुनाव परिणाम पीएम मोदी और अमित शाह की सफल जुगलबंदी को बयां कर रहे हैं। आईए जानें अब देश में कितने राज्यों में भाजपा की सरकार कायम हो गई है। आप इस स्लाइड में यह भी जानेंगे कि किन राज्यों में किस-किस पार्टी की सरकार है।

भाजपा केंद्र में सत्तासीन होने के बाद लगातार अपना वर्चस्व बढ़ाते जा रही है। गुजरात और हिमाचल प्रदेश में सरकार बनने के बाद भाजपा की देश के 19 राज्यों में सरकार कायम जो जाएगी। भाजपा की अब जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, राजस्‍थान, यूपी, बिहार, झारखंड, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, नागालैंड, सिक्किम और गोवा में सरकार है। इनमें से 14 राज्यों में भाजपा अकेले सत्ता पर कायम हैं। वहीं 5 राज्यों में भाजपा ने अन्य दलों के साथ सरकार बनाई है।
कांग्रेस की देश में अभी दो बड़े राज्यों कर्नाटक और पंजाब में सरकार हैं। इसके अलावा मेघालय और मिजोरम में भी कांग्रेस की सरकार है। इस तरह देश में सिर्फ 4 राज्यों में कांग्रेस की सरकार है।
पश्विचम बंगाल में ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस की सरकार है। वहीं ओडिशा में बीजू जनता दल की सरकार कायम है। इसी तरह तमिलनाडु में एआईएडीएम की सरकार है। यह तीनों क्षेत्रीय दल हैं।
त्रिपुरा और केरल में सीपीएम वामपंथियों का राज कायम है। केरल में भाजपा ने लगातार कोशिश की है लेकिन उसे अ‌भी तक वहां ज्यादा सफलता हाथ नहीं मिली है। त्रिपुरा में भी भाजपा अध्यक्ष अमित शाह जीत की कोशिश कर रहे हैं।

Tags:    
Share it
Top