Home > Breaking > वाराणसी कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष संजय बने WFI के नए अध्यक्ष, बरकरार रहेगा बृजभूषण सिंह का दबदबा

वाराणसी कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष संजय बने WFI के नए अध्यक्ष, बरकरार रहेगा बृजभूषण सिंह का दबदबा

वाराणसी कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष संजय बने  WFI के नए अध्यक्ष, बरकरार रहेगा बृजभूषण सिंह का दबदबा

भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के...Anurag Tiwari

भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के चुनाव में भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के करीबी सहयोगी संजय सिंह ने भारी जीत हासिल की है। संजय सिंह को 48 में से 40 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी अनीता श्योराण को सिर्फ 8 वोट मिले।

संजय सिंह के जीतने से भारतीय कुश्ती में बृजभूषण शरण सिंह का दबदबा एक बार फिर बरकरार रहा है। बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के आरोप लगे थे।

संजय सिंह के चुनाव जीतने के बाद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, "मैं अपने सभी समर्थकों और कुश्ती के खिलाड़ियों को धन्यवाद देता हूं। मुझे उम्मीद है कि मैं WFI के अध्यक्ष के रूप में भारतीय कुश्ती को नई ऊंचाइयों तक ले जा पाऊंगा।"

संजय सिंह उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के रहने वाले हैं। वह 2008 में वाराणसी कुश्ती संघ के जिला अध्यक्ष बने थे। उसके बाद जब यूपी में साल 2009 में कुश्ती संघ बना तो बृजभूषण शरण सिंह प्रदेश अध्यक्ष बने थे और संजय सिंह उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली थी।

Share it
Top