Home > क्राइम > 6 महीने से बेटी का रेप कर रहा था पिता, एक गलती और खुल गया राज

6 महीने से बेटी का रेप कर रहा था पिता, एक गलती और खुल गया राज

6 महीने से बेटी का रेप कर रहा था पिता, एक गलती और खुल गया राज

मानेसर महिला थाना क्षेत्र में...Editor

मानेसर महिला थाना क्षेत्र में पिता धमकी देकर 13 साल की बेटी के साथ छह महीने से दुष्कर्म कर रहा था। शुक्रवार को आरोपी की दूसरी पत्नी ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया। इसकी शिकायत पुलिस को दे दी।


पुलिस ने मामला दर्ज कर तीन घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, मूलरूप से मधुबनी बिहार निवासी भोगेराम मजदूर फार्म फैक्ट्री में किराए पर रहता है। उसने दो शादी की है।

पहली पत्नी बिहार में रहती है, जबकि दोनों बच्चे गुरुग्राम में दूसरी पत्नी के साथ रहते हैं। दूसरी पत्नी घर में साफ सफाई का काम करती है। शुक्रवार को आरोपी की पत्नी काम पर गई थी। इस दौरान भोगेराम व उसकी पहली पत्नी की 13 वर्षीय बेटी घर पर अकेले थे।

दोपहर को अचानक लौटने पर पत्नी ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। पीड़िता ने बताया कि पिछले 6 महीने से उसके पिता ऐसी हरकत कर रहा था। आरोपी की पत्नी ने इसकी शिकायत महिला थाना मानेसर पुलिस को दी।

मानेसर थाना प्रभारी निरीक्षक पूनम का कहना है कि शुक्रवार देर शाम मामला दर्ज करने के तीन घंटे में ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश कर 14 दिन की न्यायायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

Tags:    
Share it
Top