Home > लाइफस्टाइल > एंटरटेनमेंट > शादी में शामिल होने के लिए पहली बार भारत आएंगे प्रियंका के देवर केविन

शादी में शामिल होने के लिए पहली बार भारत आएंगे प्रियंका के देवर केविन

शादी में शामिल होने के लिए पहली बार भारत आएंगे प्रियंका के देवर केविन

प्रियंका चोपड़ा और मंगेतर निक...Editor

प्रियंका चोपड़ा और मंगेतर निक जोनस इन दिनों सुर्खियां में चल रहे हैं. दरअसल ये कपल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाला है. दोनों की शादी दिसंबर में होगी लेकिन अब तक उनकी शादी का कार्ड सामने नहीं आया है. आपको बता दें प्रियंका और निक की शादी हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाज से होगी. गुरुवार को ही प्रियंका के होने वाले पति निक भारत आ गए हैं और वो इस समय अपनी लेडी लव के साथ टाइम स्पेंड कर रहे हैं.

इसी बीच ऐसी खबर सामने आई है कि प्रियंका और निक की शादी में शामिल होने के लिए पहली बार निक के भाई केविन जोनस भारत आने वाले हैं. जी हाँ... सोशल मीडिया पर इस बात की खूब चर्चा हो रही हैं. सूत्रों की माने तो प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस 3 दिसंबर को जोधपुर के ताज उमैद पैलेस में हिन्दू और क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी करेंगे. जानकारी के मुताबिक इस वीकेंड तक निक का परिवार मुंबई पहुंच जाएगा.

28 नवंबर को प्रियंका चोपड़ा जोधपुर के लिए रवाना हो जाएंगी और फिर उनकी शादी की रस्मे शुरू हो जाएंगी. जानकारी के मुताबिक उनकी शादी में करीब 1500 से 200 गेस्ट शामिल होंगे. आपको बता दें हिंदू रीति-रिवाज से होने वाली शादी में प्रियंका चोपड़ा और निक अबु जानी और संदीप खोसला द्वारा डिजाइन किये हुए आउटफिट पहनेंगे और क्रिश्चियन शादी में प्रियंका Ralph Lauren के आउटफिट में नजर आएंगी.

Tags:    
Share it
Top