Home > लाइफस्टाइल > गैजेट्स > इन यूजर्स के लिए WhatsApp लाया बड़ा अपडेट, जानिए क्या होगा खास

इन यूजर्स के लिए WhatsApp लाया बड़ा अपडेट, जानिए क्या होगा खास

इन यूजर्स के लिए WhatsApp लाया बड़ा अपडेट, जानिए क्या होगा खास

व्हाट्सएप लगाातर अपडेट्स लेकर...Editor

व्हाट्सएप लगाातर अपडेट्स लेकर आ रहा है और नए-नए फीचर्स यूजर्स के लिए पेश कर रहा है। इस बार कंपनी ने आईफोन यूजर्स को बड़ा अपडेट दिया है। इसके तहत आईफोन एक्सएस मैक्स को सपोर्ट देने के साथ ही कंपनी ने दो नए फीचर्स भी पेश किए हैं। यह फीचर्स आईफोन और आईपैड के लिए होंगे।

खबरों के अनुसार आईफोन के लिए व्हाट्सएप शॉर्टकट नए डिजाइन में आएंगे। इसमें यूजर जब एक मैसेज को देर तक प्रेस करके रखेगा तो शॉर्टकट्स सामने आएंगे। इससे पहले यह हॉरिजॉन्टल लेआउट में नजर आते थे लेकिन अब यह सफेद वर्टिकल लेआउट में नजर आएंगे।

इसके अलावा जो दूसरा फीचर है वो वॉइस मैसेजेस के लिए होगा। इसकी मदद से अब यूजर को एक के बाद एक मिलने वाले वॉइस मैसेजेस उनके क्रम के अनुसार खुद ब खुद प्ले होंगे। इसका मतलब यूजर को अब हर वॉइस मैसेज पर जाकर उसे प्ले नहीं करना पड़ेगा।

इसके अलावा सबसे बड़ा अपडेट होगा आईफोन एक्सएस मैक्स के लिए। इसमें व्हाट्सएफ फोन के पूरे स्क्रीन का यूज करेगा और यूजर आम फोन के मुकाबले ज्यादा मैसेजेस देख पाएंगे।


साथ ही यह भी खबर है कि यूजर अब व्हाट्सएप स्टेटस में अब वॉइस मैसेज, लोकेशन और डॉक्यूमेंट्स की मदद से भी रिप्लाय कर सकेंगे।

Tags:    
Share it
Top