Home > लाइफस्टाइल > गैजेट्स > Redmi Go बनाम Galaxy J2 Core बनाम Nokia 1: जानें बजट कीमत में कौन है बेहतर

Redmi Go बनाम Galaxy J2 Core बनाम Nokia 1: जानें बजट कीमत में कौन है बेहतर

Redmi Go बनाम Galaxy J2 Core बनाम Nokia 1: जानें बजट कीमत में कौन है बेहतर

चीन की स्मार्टफोन निर्माता...Editor

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने अपना सबसे सस्ता स्मार्टफोन मार्केट में उतार दिया है। Redmi Go कंपनी का पहला Android Go स्मार्टफोन है। इससे पहले भी कई Android Go स्मार्टफोन लॉन्च किए गए हैं जिनमें Samsung Galaxy J2 Core और Nokia 1 शामिल हैं। मार्केट में ये तीनों स्मार्टफोन्स एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देते नजर आएंगे। Xiaomi के मुताबिक, उसके Redmi Go की कीमत और स्पेसफिकेशन Galaxy J2 Core और Nokia 1 से बेहतर है। यहां हम आपको इन तीनों का कंपरेजिन बता रहे हैं जिससे आप यह जान पाएंगे की आपके लिए कौन-सा फोन ज्यादा बेहतर है।Redmi Go बनाम Galaxy J2 Core बनाम Nokia 1: कीमतRedmi Go की कीमत 4,499 रुपये है। यह अब तक का सबसे सस्ता Xiaomi स्मार्टफोन है। वहीं, Galaxy J2 Core को 6,190 रुपये में लॉन्च किया गया था। इसे सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर से 5,990 रुपये में खरीद जा सकता है। Android Go के हिसाब से यह इस सेगमेंट की अब तक की सबसे महंगी डिवाइस है। वहीं, Nokia 1 को 5,499 रुपये में खरीदा जा सकता है।Tech Videos देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल HiTech को Subscribe करेंRedmi Go बनाम Galaxy J2 Core बनाम Nokia 1: डिस्प्लेRedmi Go में 5 इंच का एचडी डिस्प्ले दिया गया है जिसका रिजोल्यूशन 720x1280 पिक्सल है। वहीं, Galaxy J2 Core में qHD 5 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसका पिक्सल रेजोल्यूशन 540x960 है। वहीं, Nokia 1 में 4.5 इंच का FWVGA डिस्प्ले मौजूद है। इसका पिक्सल रेजोल्यूशन 480x854 है।Redmi Go बनाम Galaxy J2 Core बनाम Nokia 1: हार्डवेयर और सॉफ्टवेयरRedmi Go में 1.4 गीगाहर्ट्ज क्लॉक स्पीड के साथ स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 1 जीबी रैम और 8 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। Galaxy J2 Core 1.4 गीगाहर्ट्ज एक्सीनोस 7570 क्वाड-कोर प्रोसेसर और 1 जीबी रैम से लैस है। इस फोन में 8 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। Nokia 1 की बात करें तो यह फोन 1.1 गीगाहर्ट्ज क्वाड-कोर मीडियाटेक MT6737M प्रोसेसर से लैस है। ये तीनों ही स्मार्टफोन्स Android Oreo Go पर काम करते हैं। साथ ही तीनों में Gmail Go, YouTube Go, Maps Go समेत कुछ अन्य ऐप्स प्री-लोडेड हैं।Galaxy J2 Core को खरीदने के लिए क्लिक करें यहांRedmi Go बनाम Galaxy J2 Core बनाम Nokia 1: कैमरा और बैटरीRedmi Go में फोटोग्राफी के लिए 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा एलईडी प्लैश के साथ दिया गया है। फोन में सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा एचडीआर फीचर के साथ दिया गया है। इसके साथ ही Galaxy J2 Core में भी 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा एलईडी प्लैश के साथ दिया गया है। सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर मौजूद है। Nokia 1 की बात करें तो इसमें LED फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है। बैटरी सेगमेंट में Redmi Go के साथ 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है। वहीं, Galaxy J2 Core में 2600 एमएएच की बैटरी और Nokia 1 में 2150 एमएएच की बैटरी दी गई है।

Share it
Top