Home > लाइफस्टाइल > गैजेट्स > Samsung Galaxy Tab A (2019) S-Pen के साथ हुआ लॉन्च,

Samsung Galaxy Tab A (2019) S-Pen के साथ हुआ लॉन्च,

Samsung Galaxy Tab A (2019) S-Pen के साथ हुआ लॉन्च,

Samsung ने चुपके से अपने...Editor

Samsung ने चुपके से अपने Samsung Galaxy Tab A (2019) को लॉन्च कर दिया है। इसके साथ Samsung Galaxy Note 9 की तरह ही S-Pen भी दिया गया है। Samsung ने पिछले साल Samsung Galaxy Tab A को लॉन्च किया था। Samsung Galaxy Tab A (2019) या Samsung Galaxy Tab A Plus को फिलहाल कम्बोडिया, लाओस, मलेशिया, फिलिपिंस, न्यूजीलैंड, सिंगापुर, थाइलैंड, वियतनाम और यूके में लॉन्च किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक Samsung Galaxy Tab A (2019) को थाइलैंड के आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। इसे दुनिया के अन्य देशों में कब लॉन्च किया जाएगा, इसके बारे में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।Samsung Galaxy Tab A (2019)Samsung Galaxy Tab A (2019) को अफोर्डेबल प्राइस रेंज में लॉन्च किया गया है। इसके फीचर्स की बात कें तो इसमें 8 इंच का डिस्प्ले दिया गया है जिसका रिजोल्यूशन 1920 X 1200 पिक्सल है। टैब 4G LTE नेटवर्क को सपोर्ट करता है। टैब में 1.8GHz Exynos 7904 ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है जो Samsung Galaxy M20 स्मार्टफोन में इस्तेमाल किया गया है। टैब 3 जीबी रैम और 32 जीबी इंटरनल मेमोरी के साथ आता है। इसकी इंटरनल मेमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 512 जीबी तक बढ़ा सकते हैं।इसके बैक में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। टैब एंड्रॉइड 9 पाई ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है। इसके बैटरी की बात करें तो इसमें 4,200 एमएएच की बैटरी दी गई है। कंपनी के दावे के मुताबिक, यह 11 घंटे का इंटरनेट ब्राउजिंग टाइम देता है।Samsung Galaxy Tab A (2019) Vs Apple iPad Mini (2019)Samsung Galaxy Tab A (2019) का वजन केवल 325 ग्राम है जो कि Apple iPad Mini (2019) से थोड़ा सा भारी है। परफॉर्मेंस के मामले में इन दोनों डिवाइस का कोई मुकाबला नहीं है। Apple iPad Mini (2019) परफॉर्मेंस के मामले में Samsung Galaxy Tab A (2019) से कहीं बेहतर है। हालांकि, कीमत में मामले में Samsung Galaxy Tab A (2019) का पलड़ा भारी है। Samsung Galaxy Tab A (2019) को आप USD 400 (लगभग Rs. 28,000) की कीमत में खरीद सकते हैं।

Share it
Top