Home > विदेश > संरा महासभा के अगले अध्यक्ष के लिए भारत का नाइजीरियाई राजदूत को समर्थन

संरा महासभा के अगले अध्यक्ष के लिए भारत का नाइजीरियाई राजदूत को समर्थन

संरा महासभा के अगले अध्यक्ष के लिए भारत का नाइजीरियाई राजदूत को समर्थन

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में...Editor

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में नाइजीरिया के राजदूत तिजानी मुहम्मद बंदे को महासभा के अगले अध्यक्ष के लिए अपना समर्थन व्यक्त करते हुए उनसे कहा कि वह वैश्विक स्तर पर आतंकवाद का सामना करने में इस निकाय को और अधिक 'कार्योन्मुख' बनाएं।

महासभा की मौजूदा अध्यक्ष मारिया फर्नाडा एस्पिनोसा ने सोमवार को नाइजीरिया द्वारा नामांकित मुहम्मद बंदे के साथ हुए एक औपचारिक संवाद समारोह की अध्यक्षता की। इस बैठक में सदस्य देशों को यह अवसर मिला कि वे उनके दृष्टिकोण पत्र पर चर्चा कर सकें और उनसे उनकी प्राथमिकताओं एवं योजनाओं पर प्रश्न कर सकें, यदि इस 193 सदस्य देशों वाली महासभा के 74वें सत्र की अध्यक्षता के लिए उन्हें चुना जाता है।

भारत ने नाइजीरियाई राजदूत के प्रति समर्थन व्यक्त करते हुए उन्हें 'महान मित्र' और 'अफ्रीका के बहुपरिचित पुत्र' की संज्ञाओं से विभूषित किया।

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन ने ट्वीट कर कहा कि भारत मुहम्मद बंदे को चार जून को होने वाले मौखिक मतदान में निर्वाचित होते देखने का इच्छुक है।

Share it
Top