Home > विदेश > अमेरिका: फ्लोरिडा के एक स्कूल में गोलीबारी, 17 लोगों की मौत, 19 साल का हमलावर गिरफ्तार

अमेरिका: फ्लोरिडा के एक स्कूल में गोलीबारी, 17 लोगों की मौत, 19 साल का हमलावर गिरफ्तार

अमेरिका: फ्लोरिडा के एक स्कूल में गोलीबारी, 17 लोगों की मौत, 19 साल का हमलावर गिरफ्तार

अमेरिका के फ्लोरिडा में एक...Editor

अमेरिका के फ्लोरिडा में एक स्कूल में गोलीबारी से 17 लोगों की मौत की खबर है। इस घटना में पार्कलैंड की पुलिस ने गोलीबारी के बाद एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। घटना के एक घंटे के बाद पुलिस ने इसकी जानकारी दी। ब्रोवार्ड काउंटी के शेरिफ कार्यालय के मुताबिक शुरुआत में इस घटना में 20 लोग घायल बताए जा रहे थे। जिनमें 14 लोगों की पहचान और जानकारी हासिल की जा चुकी थी। अमेरिकी मीडिया के मुताबिक फ्लोरिडा स्कूल शूटर की पहचान 19 वर्षीय निकोलस क्रूज़ के रूप में हुई है।


यह गोलीबारी स्टोनमैन डगलस हाईस्कूल में हुई, जहां के सुपरिटेंडेंट रॉबर्ट रन्सी ने पत्रकारों को इस घटना के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि संदिग्ध इसी स्कूल का पूर्व छात्र है जिसे हिरासत में ले लिया गया है।

एफबीआई भी मौके पर स्थानीय प्रशासन की मदद में जुटी है। अमरीकी टीवी चैनलों के मुताबिक स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों के माता-पिता बड़ी संख्या में पुलिस परिसर के बाहर जमा हो गए हैं और अपने बच्चों की सुरक्षा में जुटे हैं।

व्हाइट हाउस की प्रवक्ता लिंडसे वाल्टर्स ने बताया कि राष्ट्रपति को फ्लोरिडा के स्कूल में हुई गोलीबारी की जानकारी दे दी गई है। प्रशासन स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। फ्लोरिडा के गवर्नर रिक स्कॉट ने बताया कि उन्होंने गोलीबारी को लेकर राष्ट्रपति ट्रंप से बातचीत भी की है। वहीं राष्ट्रपति ट्रंप ने इस घटना पर ट्विटर पर पीड़ित परिवारों को सांत्वना दी है।

इससे पहले अमेरिका में नेशनल सुरक्षा एजेंसी के मुख्यालय के बाहर बुधवार को गोलीबारी की घटना सामने आई है। पुलिस मेरीलैंड स्थित फोर्ट मीडे के बाहर हुई गोलीबारी की जांच कर रही है। यह अमेरिका खुफिया सेवा राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (एनएसए) का मुख्यालय है।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने एक मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एनएसए ने स्थिति को नियंत्रण में बताया है।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को इस संबंध में जानकारी दे दी गई है। व्हाइट हाउस ने एक बयान जारी कर कहा है कि हमारी संवेदनाएं उन सभी के साथ है, जो इस गोलीबारी में प्रभावित हुए हैं।

Tags:    
Share it
Top