Home > प्रदेश > मध्य प्रदेश > कार्तिक मास में महाकाल की पहली सवारी निकली, उमड़े श्रद्धालु

कार्तिक मास में महाकाल की पहली सवारी निकली, उमड़े श्रद्धालु

कार्तिक मास में महाकाल की पहली सवारी निकली, उमड़े श्रद्धालु

कार्तिक मास में सोमवार को...Editor

कार्तिक मास में सोमवार को महाकाल की पहली सवारी निकली। परंपरा अनुसार शाम चार बजे महाकाल मंदिर से शाही ठाठ-बाट के साथ सवारी शुरू हुई। पहली बार कार्तिक मास की सवारी में श्रावण जैसा उल्लास नजर आया।

दोपहर 3.30 बजे मंदिर के सभा मंडप में पुजारियों ने भगवान महाकाल के मनमहेश रूप का पूजन किया। शाम चार बजे मंदिर के मुख्य द्वार पर सशस्त्र बल के जवानों ने राजाधिराज को सलामी दी। इसके बाद सवारी शिप्रा तट की ओर रवाना हुई। सवारी में अश्वरोही दल, पुलिस बैंड, सशस्त्र बल की टुकड़ी। सेवादल के स्वयं सेवक, झांझ डमरू दल के सदस्य शामिल थे। महाकाल घाटी, गुदरी चौराहा, बक्षी बाजार, कहारवाड़ी, रामनुजकोट होते हुए पाली शिप्रा के रामघाट पहुंची।

यहां पुजारियों ने भगवान का अभिषेक कर पूजा अर्चना की। तीर्थ का पूजन भी किया गया। पूजन पश्चात सवारी राणौजी की छत्री घाट होते हुए गणगौर दरवाजा, कार्तिक चौक, जगदीश मंदिर, ढाबारोड, टंकी चौराहा, छत्रीचौक, गोपाल मंदिर, पटनी बाजार होते हुए शाम करीब सात बजे पुन: मंदिर पहुंची।

अब राजा की सवारी कब-कब

19 नवंबर : दूसरी सवारी

-21 नवंबर : रात 11 बजे हरि-हर मिलन की सवारी

26 नवंबर : तीसरी सवारी

-तीन दिसंबर शाही सवारी

Tags:    
Share it
Top