Home > प्रदेश > मध्य प्रदेश > उत्तर भारत से आ रही हवा ने बढ़ाई ठंड, तीन साल बाद सबसे सर्द रात

उत्तर भारत से आ रही हवा ने बढ़ाई ठंड, तीन साल बाद सबसे सर्द रात

उत्तर भारत से आ रही हवा ने बढ़ाई ठंड, तीन साल बाद सबसे सर्द रात

उत्तर-पूर्वी हवा के कारण...Editor

उत्तर-पूर्वी हवा के कारण इंदौर में ठंडक बढ़ गई है। तीन साल बाद शुक्रवार को सबसे ठंडी रात रही। पारा तीन डिग्री नीचे खिसककर 7.02 डिग्री पर आ गया। हवा की गति भी 24 से 25 किलोमीटर प्रति घंटा रही। इसी गति से सर्द हवा चलती रही तो पारा और गिरने की संभावना है। शुक्रवार को दिन का तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा। शहरवासियों ने दिनभर ठंडक महसूस की।

एयरपोर्ट रोड स्थित मौसम विभाग के मुताबिक 24 दिसंबर 2015 को सबसे न्यूनतम तापमान 7 डिग्री पहुंचा था। 2016 में 9.1 डिग्री और 2017 में पारा 8.8 डिग्री से नीचे नहीं गया था। इस बार ठंड लगातार बढ़ रही है। इसके पहले 18 दिसंबर को तापमान 7.08 डिग्री था। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि गुरुवार और शुक्रवार को चली ठंडी हवा के कारण तापमान में गिरावट आई है। हवा का असर शनिवार के मौसम पर भी पड़ेगा।

उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी

जम्मू-काश्मीर सहित उत्तर भारत के कई शहरों में कुछ दिनों से लगातार बर्फबारी हो रही है। इसके साथ ही हवा की गति भी तेज है। इन इलाकों से आ रही ठंडी हवा मालवा में प्रवेश कर रही है। यह हवा शुष्क है, इस कारण ठंडक का अहसास अधिक होता है। शुक्रवार को धूप भी लोगों को ठंड से राहत नहीं दे पाई। इस कारण अधिकांश लोग घर में ही रहे।

पिछले एक हफ्ते का तापमान

दिनांक न्यूनतम अधिकतम

22 दिसंबर 8.9 26.9

23 दिसंबर 11.8 27.4

24 दिसंबर 12.0 28.6

25 दिसंबर 14.0 28.1

26 दिसंबर 11.5 27.6

27 दिसंबर 9.4 24.6

28 दिसंबर 7.2 21.4

Share it
Top