Home > प्रदेश > मध्य प्रदेश > गायों के लिए यहां बनेगा देश का पहला श्मशान घाट

गायों के लिए यहां बनेगा देश का पहला श्मशान घाट

गायों के लिए यहां बनेगा देश का पहला श्मशान घाट

भोपाल नगर निगम गायों के लिए...Editor

भोपाल नगर निगम गायों के लिए श्मशान घाट बनाएगा। ये संभवत: देश का पहला श्मशान घाट होगा। नीलबड़-रातीबड़ रोड के आसपास इसके लिए पांच एकड़ जमीन की तलाश शुरू कर दी गई है। महापौर आलोक शर्मा ने निगम के बजट में इसके लिए एक करोड़ रुपए का प्रावधान किया था।

महापौर ने बताया कि निगम आयुक्त बी विजय दत्ता को इसकी डीपीआर बनाने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि देश वर्षों से गौ पूजा हो रही है, लेकिन यह दुख की बात है कि जब तक गाय दूध देती है तब तक उसे गौमाता कहा जाता है, दूध देना बंद करना के बाद गाय को आवारा मवेशी का नाम दे दिया जाता है।

इस परियोजना पर पहले से ही पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के शासनकाल में ही चर्चा की गई थी। इस संबंध में जब मप्र के मुख्यमंत्री कमलनाथ की प्रतिक्रिया ली गई तो उन्होंने कहा कि गौवंश को लेकर ऐसी कोई पहल करता है तो उसका स्वागत किया जाना चाहिए।

Share it
Top