Home > प्रदेश > मध्य प्रदेश > रीवा: अनाज की बोरियो में दबकर किशोरी की मौत, खरीदी केंद्र में फैली सनसनी

रीवा: अनाज की बोरियो में दबकर किशोरी की मौत, खरीदी केंद्र में फैली सनसनी

रीवा: अनाज की बोरियो में दबकर किशोरी की मौत, खरीदी केंद्र में फैली सनसनी

रीवा के उमरी में बने अनाज...Editor

रीवा के उमरी में बने अनाज खरीदी केंद्र में दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक 14 वर्षीय किशोरी की अनाज की बोरियों के नीचे दबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ये किशोरी मवेशी चराने के लिए यहां आई थी, लेकिन अनाज की बोरियों के नीचे दब गई।

मिली जानकारी के मुताबिक रीवा के सिरमौर थाना क्षेत्र के ग्राम उमरी में बने अनाज खरीदी केंद्र में उस समय सनसनी फैल गई जब अनाज की बोरियों के बीच एक किशोरी का शव मिला। खरीदी केंद्र प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। यहां मौजूद किसानों के मुताबिक किशोरी यहां मवेशी चराने के लिए आई थी।

बताया जा रहा है कि ये किशोरी अनाज की बोरियों के ऊपर खेल रही थी, उसी दौरान बोरियां एक के बाद एक गिर गई और किशोरी उनकी चपेट में आ गई। लगातार बोरियां गिरने से उसके चीखने की आवाज भी किसी को नहीं आई और दम घुटने से उसकी मौत हो गई। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस फिलहाल आसपास के गांव में पहुंचकर किशोरी की शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने मर्ग कायम जांच शुरू कर दी है।

Share it
Top