Home > प्रदेश > मध्य प्रदेश > Indore Airport से हर सप्ताह 80 टन भेड़ और बकरियां जाएंगी शारजाह

Indore Airport से हर सप्ताह 80 टन भेड़ और बकरियां जाएंगी शारजाह

Indore Airport से हर सप्ताह 80 टन भेड़ और बकरियां जाएंगी शारजाह

इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर...Editor

इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट से जल्द ही भेड़-बकरी शारजाह भेजी जाएंगी। सप्ताह में 80 टन भेड़-बकरी भेजने की अनुमति दी गई है। उन्हें रात को एक से चार बजे के बीच भेजा जाएगा। प्रबंधन ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। इसमें प्रत्येक भेड़-बकरी को स्कैन किया जाएगा, वहीं किसी भी तरह के विवाद से बचने के लिए निर्यातक को केवल भेड़-बकरी निर्यात करने की अनुमति दी गई है। इसके अलावा कोई पशु-पक्षी निर्यात नहीं किया जा सकेगा। ऐसा लाइव निर्यात करने वाला इंदौर प्रदेश का पहला शहर होगा।

प्रबंधन के अनुसार एक निजी कंपनी ने कार्गो उड़ान शुरू करने की अनुमति मांगी थी, जो उसे मिल गई है। अब कुछ औपचारिकताएं बाकी हैं। वहीं निर्यातकों ने वहां की मांग के आधार पर यहां से भेड़-बकरी भेजने का निर्णय लिया है। यहां के एक सप्लायर के माध्यम से हर सप्ताह दो बार 40-40 टन भेड़-बकरी भेजी जाएंगी। इसके लिए एयरपोर्ट परिसर में पुराने हज हाउस के स्थान पर एक शेड भी बना दिया गया है।

एक अप्रैल से यह उड़ान शुरू होते ही निर्यात भी होने लगेगा। इसके लिए कार्गो ऑफिस के पास से एयरपोर्ट के अंदर सीधे जाने के लिए रास्ता भी बनवाया जा रहा है। विमान रात को एक बजे इंदौर आएगा और सुबह 4 बजे वापस रवाना हो जाएगा। भेड़ बकरियों को रात 10 बजे बाद एयरपोर्ट पर लाया जाएगा।

दोहरा फायदा होगा

जानकारी के अनुसार इंदौर से शारजाह भेड़-बकरी के अलावा अन्य सामान भी भेजा जाएगा। लेकिन वहां से जब विमान आएगा तो ड्रायफूट, खजूर और कुछ अन्य चीजें भी लेकर आएगा। पहले यह सामान दिल्ली या मुंबई होता हुआ आता था। सीधे यहां आने से आयातकों को लाभ होगा। इसका फायदा ग्राहकों को भी मिलेगा।

ऐसा रहेगी पूरी प्रक्रिया

मुख्य कार्गो अधिकारी आरसी डाभास के अनुसार हमने बाहर एक शेड बनवाया है। ट्रकों के आने के लिए यहीं से एक रास्ता भी बनवाया जा रहा है। भेड़-बकरी यहां शेड में रखी जाएंगी। वहां एक वेटनरी डॉक्टर होगा, उसकी रिपोर्ट की पर्ची हर पशु के गले में होगी। जिससे बीमार या खराब भेड़-बकरी हो हटा दिया जाएगा। इसके बाद एक मशीन होगी। इसमें से ये जानवर गुजरेंगे। इसके बाद पिंजरे में रख कर उन्हें कार्गो ऑफिस के पास से सीधे विमान तक पहुंचाया जाएगा। इसके पहले दो बार उनकी जांच भी की जाएगी।

बड़ी संभावना

Share it
Top