Home > देश > झारखंड BJP के उम्‍मीदवारों की घोषणा

झारखंड BJP के उम्‍मीदवारों की घोषणा

झारखंड BJP के उम्‍मीदवारों की घोषणा

झारखंड में लोकसभा चुनाव के...Editor

झारखंड में लोकसभा चुनाव के लिए 10 उम्‍मीदवारों का एलान कर चुकी भारतीय जनता पार्टी सोमवार को बाकी बची तीन सीटों पर प्रत्‍याशियों की घोषणा करेगी। सोमवार को दिल्‍ली में भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के दौरान राज्‍य की रांची, कोडरमा और चतरा के उम्‍मीदवारों के नाम का एलान होगा। बता दें कि झारखंड की कुल 14 लोकसभा सीटों में से भाजपा के खाते में 13 और उसकी सहयोगी पार्टी आजसू के हिस्‍से में 1 सीट आई है। गिरिडीह सीट पर आजसू अपना उम्‍मीदवार खड़ा करेगी। संभव है आजसू की ओर से सोमवार को अपने प्रत्‍याशी का एलान कर दिया जाए।

इससे पहले बीते दिन रांची के सीटिंग सांसद रामटहल चौधरी के टिकट कटने के अंदेशा को लेकर प्रदेश भाजपा मुख्‍यालय पर उनके समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की थी। प्रदर्शन के दौरान रामटहल चौधरी ने कहा था कि उम्र का बहाना बनाकर टिकट नहीं काटा जाना चाहिए। उन्‍होंने कहा था कि अभी 1000 कार्यकर्ता प्रदर्शन करने पहुंचे हैं। टिकट नहीं मिला तो 10 से 20 हजार कार्यकर्ता सड़कों पर उतरेंगे। उन्‍होंने हर हाल में चनाव लड़ने की घोषणा की है।अब तक झारखंड में भाजपा ने पुराने चेहरों पर ही भरोसा जताया है। जिन 10 सीटों की घोषणा पार्टी ने की है उनमें नौ ऐसे चेहरे हैं जो पिछले चुनाव में भी भाजपा का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इनमें प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा, केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत सिन्हा और सुदर्शन भगत समेत भाजपा के सात सांसद हैं। खूंटी में भाजपा ने बड़ा फेरबदल किया है। वरिष्ठ सांसद व लोकसभा के उपाध्यक्ष रहे कडिय़ा मुंडा का टिकट पार्टी ने काट दिया है। उनकी जगह पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा को खूंटी से उतारा गया है।

रांची, चतरा व कोडरमा पर फिलहाल कोई निर्णय नहीं लिया गया है। इन सीटों पर सोमवार को फैसला होने की उम्मीद जताई जा रही है। भाजपा से आठ बार के सांसद और लोकसभा के डिप्टी स्पीकर रह चुके वरिष्ठ सांसद कडिय़ा मुंडा भाजपा का बड़ा चेहरा हैं। उम्रदराज कडिय़ा मुंडा को पद्म भूषण दिए जाने के साथ ही दैनिक जागरण ने यह कयास लगाया था कि भाजपा सक्रिय राजनीति से उनकी सम्मानजनक विदाई की तैयारी कर रही है। भाजपा ने कडिय़ा का विकल्प पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा को बनाया है। केंद्रीय चुनाव समिति की शुक्रवार की बैठक में अर्जुन मुंडा भी शामिल थे।रांची, कोडरमा और चतरा सीट पर फिलहाल कोई फैसला नहीं लिया गया है।

बताया जा रहा है कि इन सभी सीटों पर विकल्प की संभावना बनीं हुई है। बता दें कि झारखंड की कुल 14 सीटों पर एनडीए गठबंधन चुनाव लड़ रहा है, जिनमें 13 पर भाजपा और एक सीट गिरिडीह से आजसू चुनाव लड़ेगी।भाजपा के टिकट पर कौन- कहां से लड़ रहे चुनावखूंटी अर्जुन मुंडा (एसटी)सिंहभूम लक्ष्मण गिलुवा(एसटी)जमशेदपुर विद्युत वरण महतोहजारीबाग जयंत सिन्हालोहरदगा सुदर्शन भगत (एसटी)धनबाद पशुपति नाथ सिंहपलामू विष्णु दयाल राम (एससी)गोड्डा निशिकांत दुबेदुमका सुनील सोरेन (एसटी)राजमहल हेमलाल मुर्मू (एसटी)

Share it
Top