Home > देश > मराठा जवान ने बताया देश पर जान न्यौछावर करने वालों का दर्द, गृह राज्यमंत्री ने किया वीडियो पोस्ट

मराठा जवान ने बताया देश पर जान न्यौछावर करने वालों का दर्द, गृह राज्यमंत्री ने किया वीडियो पोस्ट

मराठा जवान ने बताया देश पर जान न्यौछावर करने वालों का दर्द, गृह राज्यमंत्री ने किया वीडियो पोस्ट

नई दिल्ली. अर्धसैनिक बालों में...Public Khabar

नई दिल्ली. अर्धसैनिक बालों में सुविधाओं की कमी को लेकर वायरल वीडियो तो आपने बहुत देखे होंगे। इन वीडियोज के वायरल होने के बाद केंद्र सरकार विरोधियों के निशाने पर भी आ गई थी। अब एक सेना के जवान का वीडियो वायरल हक रहा है, जिसमें उसने देश में तथाकथित आजादी के नाम पर देशद्रोहियों के समर्थन से जवानों की भावनाएं आहत होने की बात कही है। विरोधियों को करारा जवाब देने के लिए इस वीडियो को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरन रिजिजू ने इसे ट्वीट किया है।

वायरल हो रहा यह वीडियो भारतीय सेना के एक सर्विंग जवान का है। इस वीडियो में वह अफजल और याकूब की तरफदारी करने वालों की आलोचना कर रहा है। गृह राज्यमंत्री किरेन रिजीजू ने ट्वीट किया है कि "सागर से गहरा है दर्द, हमारे जवान इस तरह बोलने के लिए मजबूर हो रहे हैं। ये बहुत दुःख की बात है।" इस ट्वीट के साथ भारतीय सेना की मराठा इनफेंट्री के जवान श्री राम गोरदे का वीडियो भी है।
इस वीडियो में श्रीराम गोरदे कह रहे हैं "सैनिक आतंकवाद से लड़ते हैं, माओवाद से लड़ते हैं, नक्‍सलवाद से लड़ते हैं। लेकिन देश के लिए खतरा आतंकवादियों और माओवादियों से नहीं बल्कि उन लोगों से है जो देश के विरोध में नारे लगाते हैं।

जवान का कहना है कि देश में अफजल गुरु के समर्थन के नारे लगते हैं और याकूब मेमन के जनाजे में जनसैलाब उमड़ता है। लेकिन जब कोई सैनिक शहीद होता है तो कोई बात नहीं करता है। देश में कुछ लोग देशद्रोही भारत मुर्दाबाद के नारे लगाते हैं और तिरंगे को जलाते हैं।"
श्रीराम आगे यह भी कहते हैं कि देश की रक्षा के लिए जवान हर दिन शहीद होते हैं और कोई आवाज नहीं उठती है। जब सेना पाकिस्‍तान में जाकर सर्जिकल स्‍ट्राइक करती है तो उसका सबूत मांगा जाता है।

Tags:    
Share it
Top