Home > देश > AIDS पीड़ित पति कर रहा था बिना कंडोम सम्बंध की जिद, पत्नी ने मारी लात तो...

AIDS पीड़ित पति कर रहा था बिना कंडोम सम्बंध की जिद, पत्नी ने मारी लात तो...

AIDS पीड़ित पति कर रहा था बिना कंडोम सम्बंध की जिद, पत्नी ने मारी लात तो...

बंगलूरू. आईटी कैपिटल बंगलुरु...Public Khabar

बंगलूरू. आईटी कैपिटल बंगलुरु से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पति पत्नी के बीच सेक्स के दौरान कंडोम का प्रयोग न करने को लेकर विवाद हुआ। इस विवाद की परिणति पुलिस केस में हुई।

पति के कंडोम न लगाने से नाराज पत्नी ने अपने पति के प्राइवेट पार्ट में लात मार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। हैरान करने वाली बात है कि हमला इतना जोरदार था कि पति उदय कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। गिरफ्त में आई पत्नी ने अपनी सफाई में कहा कि उसका पति एचआईवी पॉजिटिव था।

उसने कहा कि वारदात के दिन पति बिना प्रोटेक्शन के सेक्स की मांग कर रहा था, लेकिन पत्नी इसके लिए राजी नहीं हुई। दोनों के बीच में इसी बात पर झगड़ा शुरू हो गया और हालात मारपीट तक पहुंच गए। इस बीच पत्नी की लात पति के प्राइवेट पार्ट पर पड़ गई और उसकी मौत वहीं हो गई।

पत्नी ने बताया कि वो नहीं चाहती थी कि पति की मौत कैसे हुई इसकी वजह किसी को भी पता लगे। इसलिए उसने उदय के अंतिम संस्कार की सारी तैयारियां कर ली। लेकिन संस्कार करने से पहले ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। पत्नी का आरोप है कि इससे पहले भी इस मसले पर उन दोनों विवाद हुआ करता था। इन दोनों के विवाह को 17 साल हो चुके हैं और इनके 14 साल की एक बेटी भी है।

Tags:    
Share it
Top