Home > Others > नूपुर शर्मा ने कैथी स्थित मार्कंडेय महादेव मंदिर में जलाभिषेक कर किया विकास कार्यों का जायजा

नूपुर शर्मा ने कैथी स्थित मार्कंडेय महादेव मंदिर में जलाभिषेक कर किया विकास कार्यों का जायजा

  • In Others
  •  31 Dec 2023 2:16 AM GMT

नूपुर शर्मा ने कैथी स्थित मार्कंडेय महादेव मंदिर में जलाभिषेक कर किया विकास कार्यों का जायजा

चौबेपुर (वाराणसी). बीजेपी की...Anurag Tiwari

चौबेपुर (वाराणसी). बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने शनिवार को कैथी स्थित मार्कंडेय महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर में कराए गए विकास कार्यों का भी जायजा लिया।

नूपुर शर्मा ने मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जलाभिषेक किया। उन्हें मंदिर के पुजारी मुन्ना गिरी लालू गिरी ने विधि विधान से पूजन कराया। उनके साथ उनके परिवार के साथ कई प्रमुख लोग शामिल रहे।

नूपुर शर्मा ने मंदिर के पुजारी मुन्ना गिरी लालू गिरी से मंदिर के इतिहास और महत्व के बारे में जानकारी ली। उन्होंने मंदिर परिसर का भ्रमण किया और मंदिर के स्वर्ण शिखर का भी अवलोकन किया।

नूपुर शर्मा ने मंदिर के विकास कार्यों की प्रशंसा की। इससे पहले उनके मंदिर पहुंचने पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने नूपुर शर्मा का स्वागत किया।

Share it
Top