Home > राजनीति > रैली स्‍थल पर पहुंचे राहुल गांधी, जोरदार नारेबाजी के साथ स्‍वागत

रैली स्‍थल पर पहुंचे राहुल गांधी, जोरदार नारेबाजी के साथ स्‍वागत

रैली स्‍थल पर पहुंचे राहुल गांधी, जोरदार नारेबाजी के साथ स्‍वागत

Rahul Gandhi in Himachal...Editor

Rahul Gandhi in Himachal today कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी दोपहर करीब तीन बजे गगल एयरपोर्ट पर पहुंचे। राहुल सीधे शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के चंबी में रैली स्‍थल के लिए रवाना हुए। कुछ देर में राहुल रैली को संबोधित करेंगे। चंबी मैदान में पहुंचने पर राहुल गांधी का जोरदार नारेबाजी के साथ स्‍वागत हुआ।

दो बजे तक खाली रहा मैदान

चंबी मैदान दो बजे तक खाली रहा। अध्यक्ष बनने के बाद हिमाचल में यह उनकी पहली चुनावी जनसभा है। लेकिन मैदान में कुर्सियां खाली होने से आयाेजकों की चिंता जरूर बढ़ गई। प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्‍िनहोत्री, पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा, कौल सिंह, ठाकुर सिंह भरमौरी सहित स्‍थानीय नेता केवल सिंह पठानिया मंच पर मौजूद हैं।

राहुल गांधी की रैली को लेकर शाहपुर के चंबी मैदान में दोपहर दो बजे तक खाली पड़ी कुर्सियां।

वीरभद्र सिंह नहीं हुए शामिल

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह रैली में शामिल नहीं हो पाए। वह बेटे एवं शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह की आठ व नौ मार्च में जयपुर में हो रही शादी के कारण व्यस्त है। वीरभद्र सिंह का प्रदेश कांग्रेस में खासा दबदबा है। वीरभद्र सिंह छह बार प्रदेश के मुख्‍यमंत्री रह चुके हैं।

राहुल का डेढ़ घंटा रुकने का कार्यक्रम

राहुल गांधी करीब डेढ़ घंटे तक चंबी मैदान में रहेंगे। पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद हिमाचल में यह उनकी पहली चुनावी जनसभा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं व नेताओं में खासा उत्साह है। राहुल वीरवार को दोपहर ढाई बजे गगल स्थित कांगड़ा हवाई अड्डा पर उतरेंगे। चंबी मैदान में जनसभा को संबोधित करने के बाद सवा चार बजे दिल्ली लौटेंगे। रैली को लेकर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। जनसभा में प्रदेश कांग्रेस पार्टी प्रभारी रजनी पाटिल, प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर सहित कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के विधायकों, पूर्व मंत्रियों व कार्यकर्ताओं से रैली की सफलता के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर के लिए यह रैली अग्निपरीक्षा के समान है।

Tags:    
Share it
Top